WWE SummerSlam 2026: Oba Femi ने Brock Lesnar को हराकर जीता Main Event, क्या ‘The Beast’ ले रहे हैं रिटायरमेंट?

Summary :

WWE SummerSlam 2026 के नाइट-1 के मेन इवेंट में ओबा फेमी ने हेल इन ए सेल मैच में ब्रॉक लैसनर को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। मुकाबले के बाद लैसनर ने फेमी को भविष्य का स्टार बताते हुए उनका हाथ उठाया और फैंस का अभिवादन किया, जिससे उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गईं। इस जीत के साथ ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर की हेल इन ए सेल में अजेय रहने की स्ट्रीक भी खत्म कर दी।

WWE SummerSlam 2026 का पहला दिन एक धमाकेदार हेल इन ए सेल मुकाबले के साथ खत्म हुआ। मेन इवेंट में दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर और उभरते सितारे ओबा फेमी आमने-सामने थे। दोनों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, लेकिन आखिर में जीत ओबा फेमी के हाथ लगी।

हेल इन ए सेल में दिखी जबरदस्त टक्कर

मैच की शुरुआत से ही दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे पर भारी पड़ते नजर आए। स्टील चेयर, टेबल और स्टील स्टेप्स जैसे हथियारों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। कई मौकों पर ऐसा लगा कि ब्रॉक लैसनर जीत जाएंगे, लेकिन ओबा फेमी ने शानदार वापसी करते हुए अपने फिनिशिंग मूव से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Brock Lesnar Last Match: क्या ब्रॉक लैसनर ने दे दिए संन्यास के सिग्नल?

मैच खत्म होने के बाद ब्रॉक लैसनर का बिहेवियर काफी चर्चा में रहा। उन्होंने ओबा फेमी को गले लगाया और उनका हाथ उठाकर उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार बताया। इसके बाद लैसनर ने माइक पर कहा कि ओबा फेमी WWE का भविष्य हैं। फिर रिंग से बाहर जाते समय लैसनर ने दर्शकों और WWE को सम्मानपूर्वक सलाम किया। इस इमोशनल पल को देखकर एरिना में मौजूद कई फैंस इमोशनल हो गए। वहीं कमेंटेटर माइकल कोल ने भी कहा कि यह ब्रॉक लैसनर के करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, WWE या लैसनर की ओर से ऑफिशियल तौर पर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

ओबा फेमी ने रचा नया इतिहास

Oba Femi Creates History
Oba Femi Creates History (Source: Google)

इस जीत के साथ ओबा फेमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट में से एक हासिल कर ली है। मार्च 2026 से दोनों सुपरस्टार्स के बीच चल रहे कॉम्पटीशन में अब फेमी 2-1 से आगे हो गए हैं। इतना ही नहीं, ब्रॉक लैसनर इससे पहले अपने करियर में दो हेल इन ए सेल मैच खेल चुके थे और दोनों में उन्होंने अंडरटेकर को हराया था। ओबा फेमी पहले ऐसे सुपरस्टार बन गए हैं, जिन्होंने इस खास मैच में लैसनर को मात देकर उनकी जीत की लय तोड़ दी है।

अब सभी की नजरें WWE पर हैं कि कंपनी आगे ओबा फेमी के लिए क्या प्लानिंग बनाती है और क्या ब्रॉक लैसनर असल में रिंग को अलविदा कह चुके हैं?, ये भी एक बड़ा सवाल होगा।

Read More: WWE SummerSlam 2026: बड़े मुकाबले के पॉसीबल विनर हुए लीक, कई चैंपियंस पर मंडरा रहा खतरा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।