भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं। दोनों ने सुबह होने वाली पॉपुलर सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। मंदिर से उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Hardik Pandya In Tirumala Temple: पारंपरिक अंदाज में आए नजर

मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने धार्मिक परंपरा के मुताबिक अपना सिर भी मुंडवाया था और माथे पर तिलक लगाया हुआ था। वहीं माहिका शर्मा भी सफेद पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं। दोनों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया।
रिश्ते की चर्चाएं फिर हुईं तेज
Indian cricketer Hardik Pandya visited the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala today with Mahika Sharma.
Hardik offered his hair as part of a religious vow and was seen in a new bald look. The two also took part in the early morning Suprabhatha Seva. 🙏 pic.twitter.com/mdkQlecKLv
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) August 2, 2026
पिछले कुछ महीनों में हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को कई बार एक साथ देखा गया है। ये दोनों लव बर्ड्स अक्सर कई मौकों पर साथ में स्पॉट हुए हैं। इसी वजह से इन दोनों की साथ में मौजूदगी लगातार सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।
चोट के बीच आध्यात्मिक यात्रा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हार्दिक इन दिनों चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में तिरुमला मंदिर में दर्शन को उनके फैंस नए सफर और क्रिकेट में वापसी से पहले एक आध्यात्मिक शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं। मंदिर से सामने आई तस्वीरों पर फैंस लगातार शुभकामनाएं और पॉजिटीव रिएक्शन भी दे रहे हैं।
जल्द टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी

आईपीएल 2026 के बाद पीठ में ऐंठन और फिर जांघ की मांसपेशी में चोट के कारण हार्दिक पंड्या भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अपना रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल भी पूरा कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो भारत की अगली व्हाइट-बॉल सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में वापसी कर सकते हैं।
Read More: Hardik Pandya पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में CSK! ट्रेड को लेकर चर्चाएं हुई तेज



Download Android App
Download iOS App




