Hardik Pandya पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में CSK! ट्रेड को लेकर चर्चाएं हुई तेज

Summary :

चेन्नई सुपर किंग्स के हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल करने की चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील में शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे या डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है। हार्दिक के आने से CSK को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर संतुलन मिल सकता है, लेकिन प्रमुख मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के जाने से टीम को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हमेशा से कम कीमत में बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जानी जाती रही है। लेकिन इस बार खबरें हैं कि फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या को टीम में लाने के लिए बड़ा कदम उठाने को तैयार है। पिछले सीजन संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल करने के बाद अब एक और बड़ी डील की चर्चाएं जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे के बदले हार्दिक पांड्या को चेन्नई सुपर किंग्स में लाने का प्रोपोज़ल सामने आया है। हालांकि, इस ट्रेड की अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

आयुष और शिवम को निकालना आसान नहीं

Ayush Mhatre And Shivam Dubey Ruled Out From CSK
Ayush Mhatre And Shivam Dubey Ruled Out From CSK (Source: Google)

आयुष म्हात्रे इंडियन क्रिकेट के उभरते सितारों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था। वहीं शिवम दुबे लंबे समय से CSK के मिडिल ऑर्डर की सबसे मजबूत कड़ी रहे हैं और कई मौकों पर फिनिशर का रोल भी शानदार ढंग से निभाते आए है। इसके बावजूद ड्वेन ब्रावो के संन्यास के बाद चेन्नई को वह बैलेंस नहीं मिल पाया, जिसकी टीम को जरूरत थी। ऐसे में हार्दिक जैसे एक्सपीरिएंस्ड ऑलराउंडर की एंट्री टीम के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

Hardik Pandya In CSK: हार्दिक से मिलेगा बेहतर बैलेंस

Hardik Pandya In CSK
Hardik Pandya In CSK (Source: Google)

अगर हार्दिक पांड्या CSK में शामिल होते हैं तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कई मुश्किलें आसान हो जाएंगी। हार्दिक बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान देते हैं, जिससे टीम को एडिशनल ऑलराउंडरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे प्लेइंग इलेवन में एक एडिशनल एक्सपर्ट गेंदबाज को शामिल करने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं मिडिल ऑर्डर में स्पिन गेंदबाजी का सामना करने के लिए सरफराज खान जैसे बल्लेबाज को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दूसरे ट्रेड ऑप्शन भी चर्चा में

Shivam Dubey And Dewald Brevis
Shivam Dubey And Dewald Brevis (Source: Google)

कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि चेन्नई ने शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस के बदले हार्दिक पांड्या को लेने का प्रोपोजल रखा है। हालांकि इस खबर की भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर दुबे और ब्रेविस दोनों टीम से बाहर होते हैं तो CSK को अपने दो सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और फिनिशर गंवाने पड़ सकते हैं। मौजूदा स्क्वाड में इन दोनों की जगह भरना टीम के लिए आसान नहीं होगा।

फ्लेमिंग के जाने के बाद बढ़ी जिम्मेदारी

CSK Ex-Coach Stephen Fleming
CSK Ex-Coach Stephen Fleming (Source: Google)

चेन्नई सुपर किंग्स अब धीरे-धीरे एमएस धोनी के बाद के दौर की तैयारी कर रही है। टीम के लंबे समय तक मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग भी अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच बन चुके हैं, इसलिए IPL 2027 में वो CSK के साथ नहीं होंगे। ऐसे में टीम को एक एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी की जरूरत होगी, जो मैदान पर टीम को लीड करने की जिम्मेदारी शेयर कर सके। अगर हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा बनते हैं तो वह ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के साथ मिलकर चेन्नई के नए दौर की मजबूत नींव रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Read More: Ajinkya Rahane के रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, इस खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं