“पीएम मोदी ने बेटी को माफ कर नया जीवन दिया”, प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने जताया आभार

Summary :

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की की मां का बयान सामने आया है।

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने पीएम मोदी के माफ करने के फैसले पर उनका आभार जताया है। मां ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को ‘नई जिंदगी’ दी है और यह माफी उनकी बेटी के लिए सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा है। इसके साथ ही उनका कहना है कि गलती करने के बाद अगर बच्चे को सुधार का मौका दिया जाएं, तो ये उसके भविष्य के लिए बहुत जरुरी है।

PM मोदी ने वीडियो जारी कर दिया माफ़ी का संदेश

CJP प्रोटेस्ट के दौरान लड़की ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा और इसपर FIR दर्ज की गई। हालांकि शुक्रवार को पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर संयम और माफ़ी का संदेश देते हुए कहा कि गुस्से या बदले की भावना से समस्याओं का समाधान नहीं होता।

लड़की ने वीडियो जारी कर मांगी माफ़ी

प्रधानमंत्री ने वीडियो जारी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को भटका हुआ बताते हुए कहा कि इसका जवाब गुस्से या बदले की भावनाओं दे देना उचित नहीं है। इसके कुछ ही देर बाद लड़की ने माफ़ी का वीडियो जारी किया। वीडियो में लड़की ने खुद को 15 साल की बताते हुए कहा कि उसको अपनी गलती का एहसास हो गया है। उसने गलत भावनाओं में बहकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे अपने इस व्यवहार के लिए पछतावा भी हुआ है। उसने अपनी इस गलती के लिए देश से माफ़ी माफ़ी मांगी है। उसने कहा कि वह अपनी दोस्तों के जंतर-मंतर पर गई थी और वहां लोगों के प्रभाव में आकर उसने ये सब बोलै था।

बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की अपील

लड़की की मां ने पीएम के माफ करने के फैसले पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को नई जिंदगी दी है और यह माफी उनकी बेटी के लिए सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा है। मां का मानना है कि बच्चों से गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सुधारने का मौका भी मिलना चाहिए।

मां ने अपील की है कि बच्चों के लिए Instagarm और Facebook को ब्लॉक किया जाएं, ताकि बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें और राजनीतिक प्रदर्शनों का हिस्सा न बनें।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।