WWE में साल के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 अब बेहद करीब है और इस बार फैंस को जबरदस्त एक्शन से भरपूर 12 मुकाबले देखने को मिलेंगे। शो में कई बड़ी चैंपियनशिप दांव पर होंगी और हमेशा की तरह इस बार भी नए चैंपियंस बनने की संभावना जताई जा रही है। खास तौर पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मुकाबला सबसे चर्चित मैच माना जा रहा है।
WWE SummerSlam 2026 Possible Winners: कौन होगा समरस्लैम में मैचेज़ का विजेता?

इवेंट से पहले एक रिपोर्ट में कई अहम मुकाबलों के संभावित विजेताओं का खुलासा किया गया है। Fightful Select की WrestleVotes Radio रिपोर्ट के मुताबिक, WWE की क्रिएटिव टीम ने कुछ बड़े मैचों के लिए अपने पसंदीदा विजेताओं पर फैसला कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम पंक के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में कोडी रोड्स के खिलाफ अपना खिताब बचाने की संभावना सबसे ज्यादा है। वहीं रोमन रेंस भी सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सक्सेसफुली डिफेंड कर सकते हैं।
बाकी मुकाबलों की बात करें तो गुंथर को निक एल्डिस के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ओर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में पेंटा अपने खिताब का बचाव करेंगे, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार चैड गेबल इस मुकाबले में जीत के सबसे मजबूत दावेदार हैं।
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी में किसकी होगी जीत?

ब्रॉक लैसनर के लिए भी SummerSlam आसान नहीं रहने वाला है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओबा फेमी को इस मुकाबले का फेवरेट माना जा रहा है, जिससे लैसनर को बड़ा झटका लग सकता है। वहीं ट्रिक विलियम्स के बैरन कॉर्बिन के खिलाफ अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप बरकरार रखने की उम्मीद जताई गई है।
वुमेन कैटेगरी में किसकी होगी जीत?
वुमेन कैटेगरी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन अपनी चैंपियनशिप का बचाव इयो स्काई के खिलाफ करेंगी। इयो स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर यह मौका हासिल किया था और दोनों सुपरस्टार्स के बीच लंबे समय से जबरदस्त कॉम्पटीशन चल रहा है।
लिव मॉर्गन का मौजूदा टाइटल रन उम्मीदों के मुताबिक प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्हें चैंपियन बने 100 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपने खिताब का सक्सेसफुली बचाव नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि SummerSlam 2026 में WWE एक बार फिर इयो स्काई पर भरोसा जता सकती है और उन्हें नया वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है।
Read More: WWE स्टार Seth Rollins हो गए हैं गंजे!, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन्स



Download Android App
Download iOS App




