WWE स्टार Seth Rollins हो गए हैं गंजे!, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

Summary :

WWE स्टार सैथ रॉलिंस हाल ही में Raw के एक एपिसोड के बाद वायरल हुई तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं, जिनमें उनके बाल झड़ते हुए नजर आए। इस पर सोशल मीडिया पर फैंस ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। वहीं, रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी लगातार बढ़ती जा रही है और दोनों समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगे।

WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक सैथ रॉलिंस एक दशक से ज्यादा समय रेसलिंग रिंग में गुजार चुके हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का मनोरंजन करने वाले सैथ रॉलिंस ने साल 2012 में ‘द शील्ड’ टीम के मेंबर के तौर पर मेन रोस्टर में डेब्यू किया था और इस दौरान उन्होंने अपने करियर में कई बड़े खिताब जीते। इसी के साथ वो आज भी कंपनी के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं। हालांकि, इस बार वह अपने प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं।

Seth Rollins Hair Fall: Raw के दौरान कैमरे में कैद हुई तस्वीर

दरअसल WWE Raw के हालिया एपिसोड में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस आमने-सामने नजर आए। दोनों सुपरस्टार्स के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान रॉलिंस ने रोमन रेंस पर सुपरमैन पंच, स्पीयर और चेयर पर स्टॉम्प जैसे बड़े मूव्स लगाए, जिससे दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

हालांकि इसी सेगमेंट के दौरान रॉलिंस कई बार रिंग की रस्सियों के पास आए, जहां दर्शकों ने उनकी पास से तस्वीरें खींचीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन तस्वीरों में उनके सिर के बीच का हिस्सा पहले की तुलना में कम बालों वाला नजर आया, जिसके बाद उनके हेयर लॉस को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

Reactions On Seth Rollins Hair Fall
Reactions On Seth Rollins Hair Fall (Source: Google)

तस्वीरें सामने आने के बाद कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स दिए। कुछ लोगों ने इसे नॉर्मल उम्र से जुड़ा बदलाव बताया, जबकि कई यूजर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी किया। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि अगर यही सिचुएशन रही तो आने वाले समय में रॉलिंस का लुक ट्रिपल एच जैसा हो सकता है।

समरस्लैम 2026 में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

Roman Vs Seth In Summerslam
Roman Vs Seth In Summerslam (Source: Google)

आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस जल्द ही WWE के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में से एक समरस्लैम 2026 के एक बड़े मुकाबले में नजर आएंगे। 1 और 2 अगस्त को ऑर्गनाइज़ होने वाले इस इवेंट में उनका सामना रोमन रेंस से होगा। इस मैच में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दांव पर लगाएंगे।

दोनों सुपरस्टार्स के बीच लंबे समय से चला आ रहे कॉम्पटीशन अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। हाल ही के इवेंट को देखते हुए रॉलिंस मजबूत लय में दिखाई दे रहे हैं और उनके पास चैंपियनशिप जीतने का बेहतरीन मौका होगा। इसी वजह से फैंस भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More: WWE SummerSlam 2026 में Brock Lesnar का हो सकता है आखिरी मुकाबला, Mark Henry ने रिवील की सच्चाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं