WWE SummerSlam 2026 में Brock Lesnar का हो सकता है आखिरी मुकाबला, Mark Henry ने रिवील की सच्चाई

Summary :

WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हेल इन ए सेल मैच होने वाला है, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है। WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी का मानना है कि इस मुकाबले में ओबा फेमी जीत हासिल करेंगे और इसके बाद ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, WWE की ओर से अभी तक लैसनर के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। इस बड़े इवेंट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चा ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच होने वाली भिड़ंत की हो रही है। वहीं खास बात तो यह है कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच होने वाला ये मुकाबला आम मैच नहीं बल्कि हेल इन ए सेल मैच होगा।

Brock Lesnar Vs. Oba Femi
Brock Lesnar Vs. Oba Femi (Source: Google)

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मुकाबला ब्रॉक लैसनर के शानदार करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने भी इस पॉसीबिलिटी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि SummerSlam 2026 के बाद लैसनर रेसलिंग से संन्यास ले सकते हैं।

मार्क हेनरी ने जताई लैसनर की रिटायरमेंट की पॉसीबिलिटी

ब्रॉक लैसनर ने इससे पहले रेसलमेनिया 42 में भी रिटायरमेंट के सिग्नल दिए थे। उस दौरान उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर फैंस को इमोशनल कर दिया था और पॉल हेमन को गले लगाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने WWE में वापसी कर के सभी को चौंका दिया था। अब एक बार फिर उनके आने वाले समय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Mark Henry Statement On Brock Lesnar
Mark Henry Statement On Brock Lesnar (Source: Google)

Casino.org को दिए इंटरव्यू में मार्क हेनरी ने कहा कि “ये ओबा फेमी के लिए एक बड़ा मौका होगा। लैसनर ने प्रो-रेसलिंग की दुनिया में बहुत समय बिताया है, उन्होंने बहुत बढ़िया काम भी किया है। अब उन्हें एक्शन दिखाने की जरूरत नहीं है, मुझे लगता है कि समरस्लैम में फेमी उन्हें हरा देंगे। इस इवेंट के बाद लैसनर भी रिटायर हो जाएंगे, मेरे हिसाब से ये चीजें हो सकती हैं”।

Read More: Earling Haaland WWE में करने वाले हैं डेब्यू!, WWE स्टार कोडी रोड्स ने किया खुलासा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।