WWE के पूर्व अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स ने फुटबॉल स्टार एर्लिंग हालैंड को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कौन-सा खिलाड़ी या सेलिब्रिटी WWE में सक्सेसफुल सुपरस्टार बन सकता है, तो उन्होंने बिना देर किए नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड का नाम लिया।
Erling Haaland In WWE: हालैंड की एथलेटिक एबिलिटी से इम्प्रेस हैं कोडी
कोडी रोड्स का मानना है कि एर्लिंग हालैंड में WWE सुपरस्टार बनने की सभी खूबियां मौजूद हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हालैंड के लंबे बालों की वजह से उन्हें वो WWE में अपने “कजिन” के तौर पर देखना पसंद करेंगे। The Tonight Show Starring Jimmy Fallon में बातचीत के दौरान कोडी ने कहा कि, “एर्लिंग हालैंड शानदार एथलीट हैं। उनके बाल देखकर हम WWE में उन्हें मेरा कजिन बना सकते हैं। रेसलिंग की दुनिया में ऐसे रिश्ते अक्सर देखने को मिलते हैं, इसलिए यह आइडिया मजेदार हो सकता है।”
फुटबॉल में भी हालैंड का शानदार प्रदर्शन

पिछले कुछ सालों में एर्लिंग हालैंड ने खुद को दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकरों में शामिल किया है। क्लब फुटबॉल में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। हालिया इंटरनेशनल मुकाबलों में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई और अपने दमदार खेल से दुनियाभर के फैंस का दिल जीता।
समरस्लैम 2026 में कोडी रोड्स के सामने बड़ी चुनौती

अब कोडी रोड्स का पूरा ध्यान WWE SummerSlam 2026 पर है, जिसको 1 और 2 अगस्त के दिन ऑर्गनाइज़ किया जाएगा। इस बड़े इवेंट में उनका सामना सीएम पंक से होगा। सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दांव पर लगाएंगे, जबकि कोडी रोड्स पिछली हार का हिसाब बराबर कर के दोबारा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
फैंस को इस मुकाबले से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या कोडी रोड्स समरस्लैम के मंच पर एक बार फिर चैंपियन बनने में सक्सेसफुल होंगे या सीएम पंक अपना खिताब बचाने में कामयाब रहेंगे।
Read More: WWE Raw में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, SummerSlam 2026 से पहले बड़े मुकाबलों और वापसी पर रहेगी नजर


Download Android App
Download iOS App




