WWE में इस समय SummerSlam 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कंपनी ने अब तक 12 मुकाबलों का ऐलान कर दिया है और इसके चलते हर वीकली शो काफी अहम बन गया है। SummerSlam से पहले होने वाला आखिरी Raw एपिसोड बेहद खास होने वाला है, क्योंकि WWE इसे बड़े धमाकेदार अंदाज में पेश करना चाहता है। इस शो में ट्रिपल एच भी नजर आएंगे और उनके खास सेगमेंट की अनाउंसमेंट हो चुकी है।
WWE Raw Preview: सोल रुका करेंगी टाइटल डिफेंड

Raw में वुमेन इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए सोल रुका अपना खिताब राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ बचाने उतरेंगी। कुछ समय पहले ही रुका ने बैकी लिंच को हराकर यह चैंपियनशिप हासिल की थी। हालांकि, इस मुकाबले में उनके टाइटल रन पर खतरा मंडरा रहा है। राकेल रॉड्रिगेज शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें नई चैंपियन के रूप में देखा जा सकता है।
द विजन की टीम का मुकाबला

इस एपिसोड में द विजन के ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर की टीम का सामना अकीरा टोजावा और ओटिस से होगा। पिछले कुछ समय से थ्योरी और ब्रेकर अपने अपोनेंट पर हावी रहे हैं। खासतौर पर ब्रॉन ब्रेकर के खतरनाक स्पीयर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में मैक्सिकन डुप्री भी द विजन का हिस्सा बने हैं, ऐसे में यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना

Raw में रोमन रेंस की वापसी भी देखने को मिलेगी। उनका एक खास सेगमेंट सैथ रॉलिंस के साथ तय किया गया है। SummerSlam 2026 में दोनों सुपरस्टार्स के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को लेकर मुकाबला होने वाला है। दोनों के बीच चल रही दुश्मनी को देखते हुए Raw में किसी बड़े विवाद या टकराव की उम्मीद की जा रही है।
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच भिड़ंत की उम्मीद

ब्रॉक लैसनर भी इस एपिसोड में वापसी करेंगे। उनका सामना ओबा फेमी के साथ एक खास वे-इन सेगमेंट में होगा, जिसे ट्रिपल एच होस्ट करेंगे। ट्रिपल एच की मौजूदगी में इस सेगमेंट के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिल सकता है। लैसनर और फेमी के बीच झड़प होने की संभावना भी जताई जा रही है, क्योंकि दोनों रिंग में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार होंगे।
जो हेंड्री का स्पेशल कॉन्सर्ट

Raw में जो हेंड्री का कॉन्सर्ट भी होगा, जिसमें उनके साथ डेनहाउजेन भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, इस सेगमेंट में भी परेशानी आने की पूरी संभावना है। डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना इसमें दखल देकर माहौल खराब कर सकते हैं। SummerSlam 2026 में डेनहाउजेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मुकाबला होना तय है, इसलिए दोनों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ सकता है।
SummerSlam से पहले यह Raw एपिसोड कई बड़े सरप्राइज और रोमांचक मोड़ों से भरा हो सकता है। फैंस को इस शो में बड़े स्टार्स की वापसी और कई धमाकेदार टकराव देखने की उम्मीद है।
Read More: Summerslam 2026 में रोमन रेंस को क्यों गंवानी चाहिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप?, जानिए 5 बड़े कारण


Download Android App
Download iOS App




