Summerslam 2026 में रोमन रेंस को क्यों गंवानी चाहिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप?, जानिए 5 बड़े कारण

Summary :

समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। माना जा रहा है कि रेंस का टाइटल हारना WWE के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे रॉलिंस को बड़ा मौका मिलेगा और नई स्टोरीलाइन व ड्रीम मैचों का रास्ता खुलेगा। साथ ही, फैंस भी लंबे समय बाद नए वर्ल्ड चैंपियन को देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

Roman Reigns Should Loose his Title: रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद उन्होंने जेकब फाटू के खिलाफ दो बार सक्सेसफुली अपने खिताब का बचाव किया। अब समरस्लैम 2026 में उनका सामना पुराने कॉम्पटीटर सैथ रॉलिंस से होने जा रहा है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच लंबे समय से जबरदस्त राइवलरी चल रही है और मुकाबले को लेकर फैंस में भी काफी एक्साइटेड है। ऐसे में कई वजहें हैं, जिनके चलते रोमन रेंस का इस बार अपना टाइटल गंवाना बेहतर माना जा रहा है।

1. रोमन रेंस को अब टाइटल की जरूरत नहीं

Roman Reigns Doesn't Need Title
Roman Reigns Doesn’t Need Title (Source: Google)

रोमन रेंस आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी चैंपियनशिप पर डिपेंड नहीं है। बिना टाइटल के भी वो बड़े मुकाबले और शानदार स्टोरीलाइन के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर सकते हैं। ऐसे में चैंपियनशिप किसी दूसरे सुपरस्टार को देने का समय आ सकता है।

2. सैथ रॉलिंस को मिलना चाहिए बड़ा मौका

Summerslam Match
Summerslam Match (Source: Google)

सैथ रॉलिंस पिछले साल चोट के कारण अपना टाइटल छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे। उनकी कई प्लानिंग बीच में ही रुक गई थीं। अब वह पूरी तरह फिट हैं और एक बार फिर मेन इवेंट में अपनी जगह मजबूत कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनाने का यह सही मौका हो सकता है।

3. नए ड्रीम मैचों का रास्ता खुलेगा.

WWE News
WWE News (Source: Google)

अगर रोमन रेंस लगातार चैंपियन बने रहते हैं, तो उनके कई बड़े मुकाबलों का रोमांच कम हो सकता है। बिना टाइटल के भी उनके पास कई पॉसीबल ड्रीम मैच हैं, जिन्हें WWE आसानी से बुक कर सकती है। इससे स्टोरीलाइन में नई ताजगी आएगी और फैंस की दिलचस्पी भी बनी रहेगी।

4. फैंस चाहते हैं नया चैंपियन

Fans Wants To See New Champion
Fans Wants To See New Champion (Souirce: Google)

रोमन रेंस पहले ही 1316 दिनों तक ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन पूरा कर चुके हैं। मौजूदा समय में ज्यादातार फैंस लंबे समय तक एक ही सुपरस्टार को चैंपियन के रूप में नहीं देखना चाहते। नए चैंपियन बनने से WWE प्रोग्रामिंग में ताजगी आती है और नए सितारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

5. सैथ रॉलिंस के पक्ष में रहा है इतिहास

Seth Rollins Domination In WWE
Seth Rollins Domination In WWE (Source: Google)

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की राइवलरी WWE की सबसे चर्चित टॉपिक में से एक रही है। कई मौकों पर रॉलिंस ने रेंस पर मेंटली और प्लानिंग के साथ बढ़त बनाई है। अगर समरस्लैम में भी रॉलिंस जीत हासिल करते हैं, तो दोनों के बीच यह दुश्मनी और दिलचस्प हो सकती है। इसके साथ ही आने वाले महीनों में शानदार स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।

समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नहीं, बल्कि WWE के आने वाले समय की दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या रेंस अपना दबदबा कायम रखते हैं या फिर रॉलिंस एक बार फिर इतिहास रचने में कामयाब होते हैं।

Read More: Roman Reigns Net Worth 2026: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ट्राइबल चीफ? जानिए WWE सुपरस्टार की कमाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं