रोमन रेंस आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। साल 2012 में मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाले रेंस ने शुरुआत में कंपनी का चेहरा बनने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी। हालांकि, अगस्त 2020 में हील टर्न लेने के बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया। इसके बाद उन्होंने 1316 दिनों तक चैंपियन रहकर WWE इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई और आज दुनियाभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
Roman Reigns Net Worth 2026: 2026 में कितनी है रोमन रेंस की नेटवर्थ?

Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में रोमन रेंस की कुल संपत्ति लगभग 14 मिलियन डॉलर है। उनकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स WWE है, इसके अलावा वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपनी मर्चेंडाइज की बिक्री से भी अच्छी कमाई करते हैं। आने वाले सालों में उनकी नेटवर्थ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
2026 रहा शानदार साल

2025 का साल रोमन रेंस के लिए कुछ खास नहीं रहा था और उन्हें कई बड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2026 में उन्होंने दमदार वापसी की, WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने उन्हें फिर से बड़ी स्टोरीलाइन में जगह दी और रेंस ने सऊदी अरब में ऑर्गनाइज़ मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी।
WrestleMania 42 में जीता वर्ल्ड टाइटल

रॉयल रंबल जीतने के बाद रोमन रेंस ने WrestleMania 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। दोनों के बीच मेन इवेंट में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें रेंस ने शानदार जीत दर्ज कर के नया वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस जीत का फैंस ने भी जोरदार स्वागत किया।
दो बार सफलतापूर्वक किया टाइटल डिफेंड

चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप का दो बार सफल बचाव किया। उन्होंने बैकलैश और क्लैश इन इटली जैसे बड़े इवेंट्स में जैकब फाटू को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। बाद में फाटू को ब्लडलाइन का हिस्सा भी बना लिया गया।
SummerSlam 2026 में होगी बड़ी टक्कर

अब सभी की नजरें SummerSlam 2026 पर टिकी हैं, जिसका आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे। दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है और रॉलिंस पहले ही रेंस को हराकर नया चैंपियन बनने का दावा कर चुके हैं।
Read More: WWE SummerSlam 2026 में होगा डेनहाउजेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का महामुकाबला, Triple H ने किया ऐलान


Download Android App
Download iOS App




