WWE SummerSlam 2026 में होगा डेनहाउजेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का महामुकाबला, Triple H ने किया ऐलान

Summary :

WWE SummerSlam 2026 में डेनहाउजेन का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो से होगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा ट्रिपल एच ने की है। डेनहाउजेन के लिए यह SummerSlam में पहला मैच होगा, जबकि उनकी जजमेंट डे के साथ राइवलरी लगातार चर्चा में है। दूसरी ओर, डॉमिनिक मिस्टीरियो इस साल अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और इस मुकाबले के जरिए वापसी करना चाहेंगे।

WWE SummerSlam 2026 की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। क्योंकि 1 और 2 अगस्त को होने वाले इस बड़े इवेंट के लिए वीकली शो में मुकाबलों का बिल्डअप लगातार जारी है। WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच खुद कई बड़े मैचों की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। हाल ही में Raw के एपिसोड में भी कई रोमांचक पल देखने को मिले, जहां डेनहाउजेन और जजमेंट डे के बीच चल रही राइवलरी ने फैंस का ध्यान खींचा। अब SummerSlam 2026 के लिए डेनहाउजेन के मैच का भी ऐलान हो चुका है। उनका सामना WWE के पॉपुलर हील सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो से होगा, ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुकाबले की ऑफिशियल घोषणा की है।

Triple H Announce New Summerslam Match: डेनहाउजेन को मिल रहा है बड़ा मौका

Danhausen Vs Dominik Mysterio
Danhausen Vs Dominik Mysterio (Source: Google)

डेनहाउजेन ने इस साल के शुरु होते ही WWE में डेब्यू किया था और अपने अनोखे किरदार और अलग अंदाज की वजह से वो जल्द ही फैंस के बीच पॉपुलर हो गए। WWE भी उन्हें धीरे-धीरे बड़े मुकाबलों में उतार रही है। हाल ही में WWE Saturday Night’s Main Event में उन्होंने जेडी मैकडॉना को हराकर अपनी एबिलिटी दिखाई थी। अब SummerSlam जैसे बड़े मंच पर उनका डेब्यू मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ होगा। दोनों सुपरस्टार्स के बीच चल रही कहानी को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इस मुकाबले को लेकर एक्साइटमेंट भी एक अलग लेवल पर जाता दिखाई दे रहा है।

डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए चुनौती

डॉमिनिक मिस्टीरियो पिछले कुछ सालों में WWE के अहम युवा सितारों में शामिल रहे हैं। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और लिव मॉर्गन के साथ उनकी जोड़ी भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने जॉन सीना जैसे दिग्गज को भी मात दे रखी है। हालांकि, मौजूदा साल उनके लिए ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। रेसलमेनिया 42 में उन्हें फिन बैलर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब SummerSlam में भी उनका सामना डेनहाउजेन से होगा। कुछ फैंस उम्मीद कर रहे थे कि डॉमिनिक को किसी बड़े मुकाबले में उतारा जाएगा, लेकिन WWE ने उन्हें डेनहाउजेन के खिलाफ बुक किया है।

 

SummerSlam 2026 में होने वाला यह मुकाबला दोनों सुपरस्टार्स के लिए काफी अहम माना जा रहा है, जहां डेनहाउजेन अपनी पहचान मजबूत करना चाहेंगे और डॉमिनिक वापसी करने की कोशिश करेंगे।

Read More: WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का होगा बड़ा मुकाबला, इस खतरनाक रेसलर के खिलाफ दांव पर लगी खास स्ट्रीक

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।