WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अगस्त में होने वाले इस 2 डे मेगा इवेंट में कई बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ब्रॉक लैसनर के मैच को लेकर हो रही है। “द बीस्ट” का सामना इस बार एक बेहद खतरनाक रेसलर से होने वाला है, जहां सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि लैसनर की पुरानी अचीवमेंट भी दांव पर होगी।
Brock Lesnar Undefeated Streak In Summerslam: ओबा फेमी से होगी ब्रॉक लैसनर की भिड़ंत

SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ तय किया गया है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच लंबे समय से चल रही राइवलरी अब एक बड़े मुकाबले में बदलने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच होने वाला मैच हेल इन ए सेल मुकाबला होगा, जिसमें खतरनाक एक्शन और जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। ओबा फेमी पहले ही लैसनर को चुनौती दे चुके हैं और वह इस मुकाबले में उन्हें हराने के इरादे से उतरेंगे।
खतरे में है लैसनर का हेल इन ए सेल रिकॉर्ड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में WWE के अंदर डेब्यू किया था और तब से उन्होंने एक शानदार करियर बनाया है। वो WWE इतिहास के सबसे इम्प्रेसिव सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। लैसनर ने अब तक दो बार हेल इन ए सेल मैच लड़ा हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस बार ओबा फेमी के पास लैसनर के इस रिकॉर्ड को खत्म करने का मौका होगा। अगर फेमी जीत हासिल करते हैं तो यह लैसनर के करियर की बड़ी हारों में से एक साबित हो सकती है।
अंडरटेकर के खिलाफ लड़े थे दोनों हेल इन ए सेल मैच

ब्रॉक लैसनर के दोनों हेल इन ए सेल मुकाबले द अंडरटेकर के खिलाफ हुए थे। पहला मुकाबला 2002 में No Mercy इवेंट में हुआ था, जबकि दूसरी बार दोनों सुपरस्टार्स 2015 में आमने-सामने आए थे। दोनों बार लैसनर ने जीत दर्ज कर के अपनी ताकत दुनिया के सामने ज़ाहिर की थी। लैसनर और अंडरटेकर की राइवलरी WWE इतिहास की सबसे यादगार दुश्मनियों में से एक मानी जाती है।
फेमी और लैसनर के बीच तीसरी भिड़ंत

ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। दोनों की दुश्मनी मार्च 2026 से शुरू हुई थी। रेसलमेनिया 42 में हुई पहली भिड़ंत में फेमी ने जीत हासिल की थी, जबकि क्लैश इन इटली में हुए दूसरे मुकाबले में लैसनर ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। अब SummerSlam में दोनों के बीच डिसाइसिव टक्कर देखने को मिल सकती है।
क्या संन्यास का ऐलान कर सकते हैं लैसनर?

ब्रॉक लैसनर के आने वाले समय को लेकर भी लगातार चर्चा चल रही है। क्योंकि रेसलमेनिया 42 के दौरान उन्होंने रिटायरमेंट के सिग्नल दिए थे, जब उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतार दिए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी कर के सभी को चौंका दिया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि SummerSlam 2026 उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। क्योंकि यह इवेंट उनके होमटाउन में ऑर्गनाइज़ हो रहा है, इसलिए फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि लैसनर यहां अपने आने वाले समय को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
Read More: WWE Raw में दिखेगा बड़ा धमाका, Summerslam से पहले इन टॉप सुपरस्टार्स पर होंगी नजरें


Download Android App
Download iOS App




