Sawan Somwar Hairstyles: सावन के पावन महीने की शुरुआत से एक ओर भक्ति और हरियाली का माहौल बन जाता है। वहीं सावन सोमवार के दिन महिलाएं ट्रेडिशनल लुक में भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं। अगर आप भी इस बार सावन में साड़ी या लेहंगे के साथ अपने लुक को डिफ्रेंट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी और आसान हेयरस्टाइल्स ट्राई कर सकती हैं। ये हेयरस्टाइल्स आपको दिखने में सबसे अलग और खूबसूरत बनाएंगी।
सावन में ट्राई करें ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स (Easy Hairstyles for Sawan Somwar 2026)
1. फ्लावर्स के साथ ट्रेडिशनल चोटी

अगर आप सावन में ट्रेडिशनल रेड, ग्रीन या पिंक साड़ी पहनने वाली है, तो यह हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा। बालों को हल्का टेक्सचर देकर नीचे तक एक खूबसूरत मोटी चोटी गूंथ लें। आगे से थोड़े से बाल ढीले छोड़ दें। चोटी के बीच-बीच में छोटे-छोटे व्हाइट फूल लगाएं। ये हेयरस्टाइल बैकलेस ब्लाउज और बनारसी साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
2. हाफ अप वेवी हेयर विथ एक्सेसरी

अगर आप बालों को खुला रखना चाहती हैं, तो यह हाफ अप हाफ डाउन स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए बालों को नीचे से सॉफ्ट वेव्स दें। आगे के बालों को पीछे लाकर ट्विस्ट करके अच्छे से पिन कर लें। पीछे की तरफ एक ट्रेडिशनल हेयर चेन या मांगटीका स्टाइल की एक्सेसरी लगाएं। कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ ये हेयरस्टाइल रॉयल और एलीगेंट वाइब देगा।
3. साइड ब्रेड विथ फ्लोरल लो बन

सावन सोमवार की पूजा और व्रत के दौरान अगर आप कंफर्टेबल लुक चाहती हैं, तो यह लो बन सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। आगे से बालों में साइड फ्रेंच बनाएं और पीछे ले जाकर एक लो बन बांध लें। जूड़े के ऊपर गजरा या बेबीज ब्रेथ फ्लावर्स को एक लपेटकर अपने हेयरस्टाइल को और भी खूबसूरत लुक दें। पूजा-पाठ और व्रत रहने वाली महिलाओं के लिए ये हेयरस्टाइल बहुत सुंदर और कंफर्टेबल रहता है।


Download Android App
Download iOS App




