सावन में पहनें ये 5 सबसे स्टाइलिश चूड़ियां (Latest Bangle Designs for Sawan)
1. मीनाकारी और लोटस पैटर्न कुंदन बैंगल सेट

2. लीफ-कट कांच की चूड़ियां

डेलीवियर या ऑफिस लुक के लिए हल्की और खूबसूरत चूड़ियां ढूंढ रही हैं, तो यह पैटर्न आपके लिए बेस्ट है। इसमें ग्रीन ग्लास पर बारीक पत्तियों जैसा डिजाइन बना है और साथ में हल्की गोल्डन बिंदियां दी गई हैं। इस सिंपल और खूबसूरती बैंगल सेट को आप कॉटन साड़ी या सूट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
3. घुंगरू और लटकन वाली हरी चूड़ियां

आजकल घुंगरू वाले कंगन के साथ कांच की चूड़ियां पहनने का काफी ट्रेंड है। इस डिजाइन में कांच की हरी चूड़ियों के साथ गोल्डन मेटल के कड़े और छोटे-छोटे घुंगरू लगे हुए हैं। यह डिजाइन काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव है। तीज-त्योहारों या पूजा-पाठ पर पहनने के लिए ये एकदम सही हैं।
4. वेलवेट और स्टोन-वर्क बंगाली स्टाइल सेट

अगर आपको ब्राइट और लाइट ग्रीन शेड्स पसंद हैं, तो ये वेलवेट टेक्सचर वाली चूड़ियां ट्राई करें। इसमें ग्रीन कलर की वेलवेट की चूड़ियों के साथ कुंदन और मोतियों की लटकन वाले कड़े पेयर किए गए हैं। ये बैंगल्स ब्राइडल या फेस्टिव लुक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो हरियाली तीज पर आपके एथनिक लुक को एक मॉडर्न ग्लैम टच देंगी।
5. हैवी कुंदन और पर्ल चूड़ा सेट

त्योहारों वाले सीजन में लहंगे या हैवी अनारकली सूट के साथ पेयर करने के लिए यह हैवी ब्राइडल-स्टाइल सेट बेहद शानदार लगता है। इसमें डार्क ग्रीन चूड़ियों के बीच-बीच में स्टोन्स वाली चूड़ियां और दोनों किनारों पर चौड़े कुंदन और मोतियों के वर्क वाले कड़े लगाए गए हैं। ये बैंगल्स आपके हाथों को बेहद रीगल और महारानी जैसा लुक देंगी।


Download Android App
Download iOS App




