करण जौहर के सबसे विवादित और माइंड-गेम से भरे रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ (The Traitors Season 2) को लेकर इन दिनों इंटरनेट का पारा चढ़ा हुआ है। शो के हर एक एपिसोड के साथ सस्पेंस और कंट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल रील और फैंस के रिएक्शन ने तहलका मचा दिया है। फैंस का दावा है कि क्रिस्टल डिसूजा ने ‘ट्रेडर’ बनकर पूरा गेम अपने नाम कर लिया है और शो की ट्रॉफी भी जीत ली है।
आइए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर चल रही इस सनसनीखेज खबर और पारुल गुलाटी संग क्रिस्टल के विवाद की पूरी सच्चाई क्या है।
“3 सितंबर को वापस आकर देखना…” – वायरल रील ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर ‘द ट्रेटर्स 2’ से जुड़ी एक रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कैप्शन लिखा गया है- “save this reel before it gets deleted & come back on 3rd September to find out” (इस रील को डिलीट होने से पहले सेव कर लो और 3 सितंबर को आकर देखो)।
इस पोस्ट के आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस कमेंट्स करने लगे है, एक यूजर ने लिखा, “क्रिस्टल ने शुरू से ही शो में जान डाल दी है, वो जीतना डिजर्व करती हैं” वहीं दूसरे यूजर ने दावा किया, “क्रिस्टल विनर बन चुकी हैं, उन्होंने तो अपनी इंस्टा स्टोरी में पार्टी की तस्वीरें भी डाल दी हैं।”
इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स का तो यह भी कहना है कि शो में एक नहीं बल्कि दो-दो विनर हैं, सोशल मीडिया कमेंट्स के मुताबिक, क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना दोनों ने मिलकर यह शो जीत लिया है।
पारुल गुलाटी पर ‘चीटिंग’ का आरोप और क्रिस्टल का करारा जवाब

शो में पारुल गुलाटी के एलिमिनेशन के बाद से ही माहौल काफी गरम है। पारुल लगातार ‘ट्रेटर्स‘ को अपनी गट फीलिंग से पहचान रही थीं, लेकिन बाद में क्रिस्टल डिसूजा और शहनील गिल ने उन पर शो में ‘मैच फिक्सिंग‘ और इन्फॉर्मेशन लीक कराने का गंभीर आरोप लगा दिया।
क्रिस्टल ने साफ कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के हर बार सही अंदाजा लगाना फेयर गेम नहीं है। वहीं जब पारुल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, तो क्रिस्टल ने तंज कसते हुए लिखा— “Valid points ले आती ना, तो मजा आ जाता! Gut feeling ही प्रॉब्लम बन गई!
ट्रोल्स की लगाई क्लास: “मेरे गेम पर बात करो, लुक पर नहीं”

गेम प्लान और विवादों के अलावा क्रिस्टल डिसूजा को सोशल मीडिया पर अपने लुक्स और फेशियल एक्सप्रेशन्स के लिए भी ट्रोल किया जा रहा था। कुछ यूजर्स ने उन पर बोटॉक्स और उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
इस पर क्रिस्टल ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “लगता है मैं अपने काम में इतनी बेहतरीन हूँ कि आपके पास मेरी शक्ल के अलावा बात करने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। थोड़ा बेहतर ‘Hate PR’ का काम ढूंढो..Level Up!” उनके इस निडर अंदाज की मल्लिका शेरावत और बाकी फैंस ने जमकर तारीफ की है।
Read More: OTT पर रिलीज हुई Prithviraj Sukumaran की ये धांसू क्राइम थ्रिलर, बैंक रॉबरी की कहानी देख उड़..


Download Android App
Download iOS App




