OTT पर रिलीज हुई Prithviraj Sukumaran की ये धांसू क्राइम थ्रिलर, बैंक रॉबरी की कहानी देख उड़ जाएंगे आपके होश!

Summary :

पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘आई नोबडी’ अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी बैंक लूट, बदले और सस्पेंस से भरपूर है, जिसमें एक बैंक कर्मचारी लुटेरों से हिसाब चुकाता है। 2 घंटे 46 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 6.2/10 की रेटिंग मिली है और यह थ्रिलर लवर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।

अगर आपको क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में देखना पसंद है, तो ओटीटी पर मौजूद यह मलयालम फिल्म आपको जरूर पसंद आ सकती है। इसकी कहानी में बैंक रॉबरी, बदला और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है।

ओटीटी पर बना रही है धूम

OTT New Film
OTT New Film (Source: Google)

थिएटर्स में दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी कहानी इतनी रोमांचक है कि कई जगह आपको पॉपुलर क्राइम सीरीज मनी हाइस्ट की याद आ सकती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

Story Of The Film
Story Of The Film (Source: Google)

करीब 2 घंटे 46 मिनट लंबी इस फिल्म की कहानी एक बैंक कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी आंखों के सामने उसी बैंक में लुटेरे बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बाद कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है, जब बैंक कर्मचारी लुटेरों से बदला लेने और बैंक का पैसा वापस हासिल करने की कोशिश करता है।

कौन सी है ये फिल्म?

I Nobody Film
I Nobody Film (Source: Google)

हम बात कर रहे हैं मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘आई नोबडी’ (I Nobody) की। फिल्म में साउथ के पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिलने के बाद अब ओटीटी पर भी फिल्म को पसंद किया जा रहा है।

कैसा है दर्शकों का रिएक्शन?

Fans Reaction On I Nobody
Fans Reaction On I Nobody (Source: Google)

क्राइम और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘आई नोबडी’ एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। फिल्म को IMDb पर 6.2/10 की रेटिंग मिली है, अगर आप साउथ की थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और बैंक रॉबरी से जुड़ी कहानियां पसंद करते हैं, तो इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में आप जरूर शामिल कर सकते हैं।

Read More: The Traitors 2: शो से निकलते ही 15 मिनट में पैकअप, Harman Singha बोले- ‘द ट्रेटर्स’ के नियम इतने सख्त कि घरवालों को भी नहीं बता पाया सच

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।