Toxic OTT Release Date: Cinema Hall में फ्लॉप होने के बाद अब OTT का सहारा, इस दिन रिलीज होगी यश की Toxic

Summary :

'KGF' फेम साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर हंगामा मचाने को तैयार है। थिएटर्स में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करने के बाद, मेकर्स ने इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग डेट और प्लेटफॉर्म फाइनल कर दिया है। जानिए कब और किस ओटीटी ऐप पर रिलीज हो रही है यश की ये मच अवेटेड फिल्म।

साउथ सिनेमा के ‘रॉकी भाई’ यानी सुपरस्टार यश के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF 2’ की ऐतिहासिक सफलता के पूरे चार साल बाद यश ने फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स‘ से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। दर्शकों को इस गैंगस्टर ड्रामा से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कहानी और निगेटिव रिव्यूज की वजह से यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस के बाद, अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

25 सितंबर को OTT पर दस्तक देगी ‘टॉक्सिक’

Toxic OTT Release Date
Toxic OTT Release Date ( Source: Social Media)

थिएटर्स के बाद अब दर्शक इस फिल्म को अपने घर बैठे आराम से देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक‘ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ‘ZEE5‘ (जी5) ने खरीद लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 25 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है। यानी सिनेमाघरों में आने के करीब एक महीने के भीतर ही इसे ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। हालांकि, मेकर्स या प्लेटफॉर्म की तरफ से अभी तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

150 करोड़ की डील ठुकराई, फिर लगा भारी नुकसान

Toxic Movie OTT Platform
Toxic Movie OTT Platform ( Source: Social Media)

‘टॉक्सिक’ की ओटीटी डील को लेकर शुरुआत से ही काफी हलचल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो थिएटर्स में रिलीज होने से पहले एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके डिजिटल राइट्स के लिए मेकर्स को करीब 150 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑफर दिया था। लेकिन मेकर्स 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की डिमांड पर अड़े हुए थे और उन्होंने वह डील ठुकरा दी। इसके बाद जब फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप साबित हुई, तो ओटीटी कंपनियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और मेकर्स को डिजिटल राइट्स की कीमत में बड़ा समझौता करना पड़ा।

दोहरे अवतार में दिखे यश, फिर भी क्यों टूटी उम्मीदें?

Yash Dual Role Toxic OTT
Yash Dual Role Toxic OTT ( Source: Social Media)

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश एक खूंखार गैंगस्टर के रोल में नज़र आए हैं। फिल्म की कहानी पुर्तगाली शासन वाले गोवा के अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है, जहां यश ने राया और उसके बेटे टिकट का डबल रोल निभाया है। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े सितारे भी मौजूद हैं। इतने बड़े स्टारकास्ट और भारी-भरकम बजट के बावजूद कमजोर स्क्रीनप्ले की वजह से फिल्म दर्शकों को बांधने में नाकाम रही। अब देखना यह होगा कि जो जादू फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं चला सकी, क्या उसे ओटीटी पर दर्शकों का प्यार मिल पाता है या नहीं।

Read More: OTT Releases: Weekend का मज़ा होगा दोगुना, जानिए 14 से 19 सितंबर के बीच OTT पर क्या…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।