Allu Arjun की ‘Raaka’ में नहीं दिखेंगी Aishwarya Lekshmi,एक्ट्रेस ने खुद बताया सच, बोलीं- ‘कोई मुझे कास्ट कर लो’

Summary :

अल्लू अर्जुन और एटली की आने वाली हाई-बजट फिल्म 'राका' इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में ऐसी चर्चा थी कि साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या लेक्ष्मी इस फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाती नजर आएंगी। लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने इन सभी रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। आइए जानते हैं फिल्म 'राका' से जुड़े कास्टिंग और बजट के पूरे अपडेट।

Allu Arjun Atlee Film Raaka: एंटरटेनमेंट की दुनिया में इन दिनों साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और फेमस डायरेक्टर एटली की आने वाली मेगा-बजट फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म की कास्टिंग और इसके भारी-भरकम बजट को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच, फिल्म में एक पॉपुलर एक्ट्रेस के जुड़ने की खबर पर  एक्ट्रेस का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने फैंस की सारी कन्फ्यूजन दूर कर दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।

अल्लू अर्जुन और एटली की ‘राका’ को लेकर उड़ रही थीं बड़ी रूमर्स

Allu Arjun Atlee film Raaka
Allu Arjun Atlee Film Raaka ( Source: Social Media)

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा‘ के बाद अपनी अगली मेगा-बजट पैन-इंडिया फिल्म ‘राका‘ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के फेमस डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और गलियारों में यह खबर तेजी से फैल रही थी कि साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या लेक्ष्मी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा था कि वह इस फिल्म में एक बहुत ही दमदार और खतरनाक नेगेटिव यानी खलनायिका का किरदार निभाएंगी, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे।

ऐश्वर्या लेक्ष्मी ने खुद तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान

जब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या लेक्ष्मी के इस फिल्म से जुड़ने की खबरें  फैलीं, तो खुद एक्ट्रेस ने आगे आकर इन सारी रूमर्स पर विराम लगा दिया। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘राका’ में उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में इन सभी रूमर्स को खारिज कर दिया। ऐश्वर्या ने हंसते हुए कहा, “नहीं, मैं इस फिल्म का हिस्सा बिल्कुल नहीं हूं। कोई तो मुझे इस फिल्म में कास्ट कर लो।” उनके इस बयान से साफ हो गया कि फिलहाल उनका नाम इस बड़ी फिल्म से नहीं जुड़ा है, जिससे उनके फैंस का थोड़ा दिल जरूर टूटा है।

दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और 800 करोड़ के भारी-भरकम बजट पर टिकी निगाहें

Deepika Padukone Rashmika Mandanna Raaka
Deepika Padukone Rashmika Mandanna Raaka ( Source: Social Media) 

भले ही ऐश्वर्या लेक्ष्मी इस फिल्म का हिस्सा न हों, लेकिन ‘राका’ का स्टार कास्ट और इसका बजट पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 800 करोड़ रुपये के बहुत बड़े बजट पर तैयार की जा रही है, जो अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

फिल्म में दीपिका पादुकोण बतौर मेन एक्ट्रेस नजर आएंगी, वहीं रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर जैसी हसीनाओं के नाम भी इस प्रोजेक्ट से जोड़े जा रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग अवतारों में नजर आ सकते हैं, जो दर्शकों को एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देगा।

Read More: Fahadh Faasil Statement: Pushpa स्टार Fahadh Faasil ने दिया कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, पत्नी को..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।