साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मामूटी की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर्स में शामिल मामूटी इस बार अपनी फिल्म में धनुष के साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओम चैप्टर 1 उधिरम’ से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि रिलीज के दौरान उनका सामना बॉक्स ऑफिस पर उनके बेटे दुलकर सलमान की फिल्म से होने वाला है।
नवंबर 2026 में साउथ सिनेमा में एक दिलचस्प बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल सकता है। एक तरफ मामूटी और धनुष स्टारर ‘ओम’, तो दूसरी ओर दुलकर सलमान की ‘आकासम लो ओका तारा’ सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। हालांकि यहां खास बात यह है कि दोनों बाप-बेटे पहली बार बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे की फिल्मों के सामने होंगे।
Box Office Clash: कब रिलीज होंगी दोनों फिल्में?

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी ‘ओम’ पहले 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के साथ पॉसीबल टकराव को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने की खबरें सामने आईं। अब फिल्म की नई रिलीज डेट 20 नवंबर बताई जा रही है। लेकिन इसी तारीख पर दुलकर सलमान की फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ पहले से निर्धारित है। ऐसे में नवंबर में दोनों फिल्मों के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिल सकता है।
एक्शन थ्रिलर है ‘ओम’

मामूटी और धनुष की फिल्म ‘ओम’ एक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं। इसमें मामूटी और धनुष के साथ साई पल्लवी भी अहम रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं फिल्म में बड़े सितारों की मौजूदगी और इसके बड़े लेवल के प्रोडक्शन को देखते हुए दर्शकों के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई है।
दुलकर की फिल्म भी है खास
वहीं दुलकर सलमान की ‘आकासम लो ओका तारा’ एक तेलुगु एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसमें दुलकर सलमान के साथ सात्विका वीरवल्ली और श्रुति हासन भी नजर आएंगी। दोनों फिल्मों की कहानी और जॉनर एक-दूसरे से अलग हैं, इसलिए दर्शकों के पास दो अलग तरह की फिल्मों का ऑप्शन होगा। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर मामूटी की ‘ओम’ और दुलकर सलमान की ‘आकासम लो ओका तारा’ में से किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है। पिता और बेटे की फिल्मों का यह बॉक्स ऑफिस मुकाबला अपने आप में खास है और साउथ सिनेमा के फैंस की नजरें अब इस क्लैश पर टिकी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App




