South Superstars On Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी शोक की लहर दौड़ गई है। दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने गुरुवार सुबह गोवा में अंतिम सांस ली। ऐसा बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ और इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच गम का माहौल बना गया। ऐसे में अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही हैं।
1. प्रकाश राज

साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जानें मानें एक्टर प्रकाश राज ने नाना को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘आपके साथ गुजारे पल, आपसे मिली सीख, आपके हाथ का बना खाना इन सभी यादों को मैं हमेशा संभालकर रखूंगा। आपको मिस करूंगा डियर नाना जी।’
2.प्रभुदेवा
Deeply saddened by the passing of the legendary actor Nana Patekar Sir. His powerful performances, remarkable talent and immense contribution to Indian cinema will always be remembered. Heartfelt condolences to his family, friends and admirers. 🙏 https://t.co/Zfk883bctS
— Prabhudheva (@PDdancing) October 8, 2026
वहीं डायरेक्टर होने के साथ-साथ साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जानें-मानें एक्टर प्रभुदेवा भी नाना को याद करते हुए इमोशनल दिखाई दिए। उन्होंने लिखा कि, ‘नाना पाटेकर सर के निधन से दुखी हूं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग, अद्भुत टैलेंट और इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके फैंस, चाहने वालों और परिवार के प्रति संवेदनाएं।’
3.जूनियर एनटीआर
Deeply saddened by the passing of Nana Patekar sir, one of Indian cinema’s finest actors. There was an unmistakable honesty and intensity in every character he portrayed. His performances never felt like acting, but life unfolding on screen. A remarkable artist whose contribution to Indian cinema will be remembered for generations.
Heartfelt condolences to his family and loved ones. Om Shanti 🙏
— Jr NTR (@tarak9999) October 8, 2026
इसके अलावा साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी अपने जज़्बातों को काबू में नहीं रख पाए। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘नाना पाटेकर सर के निधन से दुखी हूं। वो भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। उनके किरदारों में एक खास गहराई और ईमानदारी होती थी। उनकी एक्टिंग कभी बनावटी नहीं लगती थी, वो एक अद्भुत एक्टर थे। उन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। ओम शांति।’
4.रजनीकांत
I can’t believe my dear friend Nanaji is no longer with us. My deepest condolences to his family and loved ones. May his soul rest in peace.
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 8, 2026
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रजनीकांत भी नाना के जानें से बेहद दुखी दिखाई दिए। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब नहीं रहे। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
जाहिर सी बात है कि एक ऐसे कलाकार का दुनिया छोड़ जाना, जो कि करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करता था। ये हर किसी के लिए बेहद ही दुख की बात है, लेकिन खुद के दम पर ऐसी शख्सीयत बनना जो कि आने वाले समय में हमेशा याद की जाए, ये बेहद कम ही लोग कर पाते है जो कि नाना ने कर के दिखाई। ऐसे में उनके जाने के बाद अब हर कोई उन्हें नम आंखों से याद करता दिखाई दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App




