Mammootty Controversial Video: नेशनल अवॉर्ड में ममूटी के स्वागत का वीडियो वायरल, तिलक लगाने पर धर्म के ठेकेदारों ने उठाए सवाल

Summary :

ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जिसके समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में स्वागत के दौरान तिलक लगाए जाने पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए, जबकि कई फैंस ने अभिनेता का समर्थन किया। फिल्ममेकर हरिश्री यूसुफ ने ममूटी का बचाव करते हुए तिलक को भारतीय परंपरा का हिस्सा बताया और धर्म के नाम पर विवाद से बचने की अपील की।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी को हाल ही गुजरात के अंदर ऑर्गनाइज़्ड 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। ऐसे में अब एकता नगर, केवड़िया में ऑर्गनाइज़्ड इस फंक्शन से जुड़ा उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में ममूटी फंक्शन की जगह पर पहुंचते नजर आ रहे हैं, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाता है। एक महिला उन्हें फूलों का गुलदस्ता देती है और उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित करती है। इसके बाद उनके गले में तिरंगे के रंग वाला ‘थोरथु’ भी डाला जाता है। ममूटी इस स्वागत को मुस्कुराते हुए एक्सेप्ट करते दिखाई देते हैं।

Mammootty Controversial Video: तिलक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस

ममूटी के सम्मान और उनकी अचीवमेंट को लेकर जहां बड़ी तादात में फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके माथे पर तिलक लगाए जाने को लेकर सवाल खड़े किए। कुछ लोगों ने धार्मिक आधार पर उनको क्रिटीसाइज़ करना शुरू कर दिया ।

X और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे धार्मिक नजरिए से देखा, जबकि कई फैंस ने ऐसे कमेंट को क्रिटीसाइज़ करते हुए कहा कि एक्टर की अचीवमेंट का सम्मान होना चाहिए और इसे धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

हरिश्री यूसुफ ने किया ममूटी का बचाव

Actor Harisree Yousuf On Mammootty
Actor Harisree Yousuf On Mammootty (Source: Google)

फिल्ममेकर और एक्टर हरिश्री यूसुफ ने भी इस विवाद पर रिएक्शन देते हुए ममूटी को सपोर्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए तिलक को भारतीय परंपरा में मेहमानों के स्वागत का एक सामान्य तरीका बताया। यूसुफ ने कहा कि अलग-अलग धर्मों में ईश्वर के प्रति सम्मान और श्रद्धा दिखाने के अलग-अलग तरीके हैं। उनके मुताबिक, किसी गेस्ट के स्वागत के लिए तिलक लगाना भी भारतीय परंपराओं का हिस्सा है और इसे बिना किसी वजह के धार्मिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।

‘भारत की डाइवर्सिटी का सम्मान करें’

Actor Harisree Yousuf On India's Diversity
Actor Harisree Yousuf On India’s Diversity (Source: Google)

हरिश्री यूसुफ ने अपने रिएक्शन में देश की डाइवर्सिटी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं में है और लोगों को धर्म के नाम पर बंटवारा पैदा करने से बचना चाहिए। उन्होंने ममूटी के सामाजिक योगदान के बार में भी बातया और कहा कि एक्टर लंबे समय से हेल्थकेयर से जुड़े ऑर्गनाइज़ेशन्स और सामाजिक कामों में हेल्प करते रहे हैं।

ममूटी के आने वाले प्रोजेक्ट्स

Mammootty Upcoming Projects
Mammootty Upcoming Projects (Source: Google)

वर्कफ्रंट की बात करें तो ममूटी हाल ही में स्पाई-एक्शन फिल्म ‘पेट्रियट’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘चाथा पाचा’ और ‘लॉ एंड ऑर्डर’ में कैमियो रोल भी किए हैं। आने वाले समय में ममूटी तमिल फिल्म ‘ओम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ में धनुष के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास मलयालम की ‘पदयात्रा’, ‘मेला’ और ‘मट्टनचेरी माफिया’ जैसी फिल्में भी हैं।

Read More: Defamation Case On Baliyavan: ‘कटप्पा’ की बेटी Divya Satyaraj ने बायिलवन रंगनाथन पर किया मानहानि का केस, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।