Rajinikanth Dharman Movie: Rajinikanth की फिल्म ‘Dharman’ में हुई इस खूबसूरत Actress की एंट्री, थलाइवा के साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल

Summary :

रजनीकांत और कमल हासन की अपकमिंग तमिल फिल्म 'धर्मन' (Dharman) में अब पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला की भी एंट्री हो गई है। मैसूर में चल रही शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को सेट पर देखा गया है, जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ जहां उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘धर्मन’ (Dharman) की शूटिंग पर भी पूरा ध्यान लगा दिया है। इस फिल्म से जुड़े आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर थलाइवा के चाहने वाले झूम उठेंगे।

मैसूर के सेट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SREELEELA (@sreeleela14)

फिल्म ‘धर्मन’ इन दिनों अपनी शूटिंग को लेकर काफी चर्चा में है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मेगा बजट फिल्म में टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) की भी एंट्री हो गई है। हाल ही में श्रीलीला को मैसूर में चल रहे शूटिंग सेट पर ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट किया गया, जिसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि वह फिल्म में एक बहुत ही अहम किरदार निभा रही हैं। हालांकि, मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इसका कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सेट से सामने आई इन खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका जरूर मचा दिया है।

कमल हासन का प्रोडक्शन और अश्वथ मारिमुथु का निर्देशन

Kamal Haasan production Dharman
Kamal Haasan Production Dharman ( Source: Social Media)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को कोई छोटा-मोटा बैनर नहीं, बल्कि सिनेमा के फेमस उलगनायगन कमल हासन अपने प्रोडक्शन हाउस ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल‘ के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, फिल्म को डायरेक्ट अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है जिसमें रजनीकांत एक ‘डेडली डॉक्टर‘ के रूप में नजर आए थे। उनके हाथ में खून से सना सर्जिकल इक्विपमेंट और खतरनाक अंदाज ने इंटरनेट पर आते ही तबाही मचा दी थी। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं, जो गानों में पहले ही अपनी धाक जमा चुके हैं।

स्टार्स से सजी है फिल्म की पूरी स्टारकास्ट

Thalaivar 173 cast update
Thalaivar 173 cast update ( Source: Social Media)

फिल्म ‘धर्मन’ सिर्फ रजनीकांत के नाम से ही नहीं, बल्कि इसकी धमाकेदार स्टारकास्ट की वजह से भी लाइमलाइट में है। फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ सिमरन, राशि खन्ना और कॉमेडियन योगी बाबू भी मेन रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा तेलुगु स्टार राम पोथिनेनी के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें काफी तेजी से फैल रही हैं। हाल ही में राशि खन्ना द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर ने इस बात का हिंट भी दिया था। कुल मिलाकर कहें तो ‘धर्मन’ पर्दे पर एक बहुत बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर फैंस की निगाहें अब इसकी रिलीज पर टिकी हुई हैं।

Read More: Chiranjeevi Next Mega Project: चिरंजीवी को अगले प्रोजेक्ट के लिए मिल रहा है 200 करोड़ का..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।