‘Toxic’ BO Collection: 100 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत के बाद सुस्त पड़े Yash, क्या Weekend पर पलटेगी बाजी?

Summary :

यश की फिल्म Toxic का Day 3 Box Office Collection सामने आ गया है। 100 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद जानें फिल्म ने तीसरे दिन भारत और दुनिया भर में कितनी कमाई की।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों और यश के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करके इतिहास रच दिया था। हालांकि, धमाकेदार शुरुआत के बाद अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी सुस्त होती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि अपने तीसरे दिन ‘टॉक्सिक’ ने भारत और दुनियाभर में कुल कितना कलेक्शन किया है।

100 करोड़ से खाता खोलने वाली ‘Toxic’ तीसरे दिन पहुंची 165 करोड़ के पार

'Toxic' BO Collection
‘Toxic‘ BO Collection ( Source: Social Media)

यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास की जोड़ी वाली फिल्म ‘टॉक्सिक‘ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली थी। पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की तूफानी कमाई करने के बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 62.8% की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

तीसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 26.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 165.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि फिल्म अपने शुरुआती दो दिनों के मुकाबले थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन वीकेंड पर इसके आंकड़े फिर से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

त्योहार की छुट्टी का भी नहीं मिला खास फायदा, वर्ल्डवाइड बिजनेस हुआ सुस्त

Toxic Box Office Collection Day 3
Toxic Box Office Collection Day 3 ( Source: Social Media)

रक्षाबंधन और त्योहारों के मौके पर मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘टॉक्सिक‘ को सिंगल डे पर बड़ा उछाल मिलेगा। लेकिन कलेक्शन के आंकड़े बता रहे हैं कि दुनिया भर में फिल्म को फेस्टिवल की छुट्टी का उतना फायदा नहीं मिल पाया जितनी उम्मीद लगाई जा रही थी।

तीसरे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने केवल 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगर तीन दिनों के कुल वर्ल्डवाइड बिजनेस की बात करें तो ‘टॉक्सिक‘ का ग्लोबल कलेक्शन लगभग 221.45 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म अब तक करीब 23 करोड़ रुपये ही जोड़ सकी है, जो यश की पिछली फिल्मों के मुकाबले थोड़ा धीमा माना जा रहा है।

साउथ से ज्यादा हिंदी बेल्ट में चल रहा यश का जादू, वीकेंड से बड़ी उम्मीदें

Yash Toxic Hindi Box Office
Yash Toxic Hindi Box Office ( Source: Social Media)

फिल्म की भाषाओं के हिसाब से कमाई को देखें तो एक बहुत ही दिलचस्प बात सामने आई है, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं के मुकाबले ‘टॉक्सिक‘ को हिंदी मार्केट में दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल रहा है। हिंदी भाषी राज्यों में फिल्म के शो अच्छी ऑक्यूपेंसी के साथ चल रहे हैं।

किआरा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसी बड़ी स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म के पास अपनी कमाई की रफ्तार को दोबारा रफ्तार देने के लिए शनिवार और रविवार का पूरा वीकेंड बाकी है। अगर वीकेंड शनिवार और रविवार को लोग सिनेमाघरों में पहुंचे, तो ‘टॉक्सिक‘ की कमाई एक बार फिर ज़बरदस्त उछाल मार सकती है।

Read More: Kiara Advani Pregnant During Toxic Shooting: फैमिली के बाद Yash को बताया अपना सीक्रेट..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।