Kiara Advani Pregnant During Toxic Shooting: फैमिली के बाद Yash को बताया अपना सीक्रेट, प्रेग्नेंसी के बावजूद Kiara Advani ने दिए Intimate Scenes

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की शूटिंग को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भारी बारिश वाले मुश्किल सीन (Rain Sequence) शूट करने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा होगया है। जहाँ एक तरफ फैंस और मेकर्स उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और लोगों के इस पर क्या रिएक्शंस आ रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हमेशा अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हैं और अपने काम के लिए पूरी तरह समर्पित रहती हैं। हाल ही में यह बात सामने आई कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला, तो उन्होंने काम से पीछे हटने के बजाय अपना काम पूरा करने का फैसला किया।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हुईं कियारा, फैमिली के बाद यश को दी सबसे पहले खबर

जैसे ही कियारा को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला, उन्होंने अपने परिवार के बाद यह खुशखबरी सबसे पहले फिल्म के हीरो और साउथ सुपरस्टार यश (Yash) के साथ शेयर की। कियारा ने न सिर्फ यश बल्कि मेकर्स और डायरेक्टर गीतू मोहनदास को भी इस बारे में तुरंत जानकारी दे दी थी। यश और पूरी टीम ने इस खबर पर बेहद खुशी जताई और सेट पर कियारा का खास ख्याल रखने का वादा किया।

प्रेग्नेंसी की खबर के बावजूद दिए मुश्किल सीन्स, फैंस हैरान- ‘ऐसी हालत में कोई कैसे कर सकता है?’

Kiara Advani Pregnant Toxic Movie Shooting
Kiara Advani Pregnant Toxic Movie Shooting ( Source: Social Media)

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद भी कियारा ने शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने फिल्म के लिए एक बेहद मुश्किल और थका देने वाला ‘रेन सीक्वेंस‘ (बारिश में भीगने वाला सीन) शूट किया।

अनाउंसमेंट और मेकर्स को खबर होने के बावजूद इतने मुश्किल सीन शूट करने की बात जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती और संवेदनशील दिनों में कियारा ने इतना बड़ा रिस्क क्यों उठाया?

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यूज़र्स की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है:

  1. ट्रोल्स ने यश और कियारा को लेकर मीम्स शेयर करना शुरू कर दिए। एक यूजर ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, “जब यश को पहले ही पता था, तो उन्होंने ऐसा खतरनाक सीन शूट करने की इजाजत कैसे दी?“

  2. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इतनी हालत में भी इतने मुश्किल सीन्स देना समझ से बाहर है, यह काफी रिस्की हो सकता था।”

  3. वहीं दूसरी तरफ, कियारा के फैंस उनके इस डेडीकेशन और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “यह कियारा का अपने काम के प्रति प्यार है, उन्होंने डॉक्टर की देखरेख में ही शूटिंग की होगी।”

    क्या प्रेग्नेंसी में ऐसे सीन शूट करना सही है? जानिए एक्सपर्ट्स और सेट की सुरक्षा व्यवस्था

    Kiara Advani Yash Toxic Movie Update
    Kiara Advani Yash Toxic Movie Update ( Source: Social Media)

    कियारा आडवाणी के इस कदम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ आम जनता के बीच भी एक नई बहस शुरू कर दी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान पानी में भीगना या भारी शेड्यूल में काम करना सेफ है?

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान ठंडे पानी में लंबे समय तक भीगना या ज्यादा शारीरिक खिंचाव, लेना मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि, फिल्म के सूत्रों का कहना है कि सेट पर सेफ और डॉक्टर्स की टीम का पूरा इंतजाम था। कियारा ने अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए और मेडिकल एडवाइस के साथ ही शूटिंग पूरी की। खैर, ट्रोल्स चाहे जो कहें, लेकिन कियारा ने यह साबित कर दिया है कि वे अपनी फिल्मों को लेकर कितनी सीरियस हैं।

    कियारा आडवाणी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उन्हें गैर-जिम्मेदार बताते हुए कह रहे हैं कि पैसों और फेम के लिए पेट में बच्चे के होते हुए ऐसा पानी वाला सीन शूट करना सरासर लापरवाही है। कुछ लोग इस विवाद में उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्टर यश को भी घसीट रहे हैं कि उन्होंने इस रिस्की शूट की इजाजत कैसे दी। बढ़ते बवाल को देखते हुए माना जा रहा है कि कियारा या ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स जल्द ही अपनी सफाई में बयान जारी कर सकते हैं।

    Read More: Toxic में इंटीमेट सीन कर के बुरे फंसे Kiara Advani और Yash, फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई..

 

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।