Toxic में इंटीमेट सीन कर के बुरे फंसे Kiara Advani और Yash, फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

Summary :

‘टॉक्सिक’ में यश और कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का विषय बन गए हैं, जहां कुछ यूजर्स ने सीन की आलोचना की है। कियारा ने ये सीन प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किए थे, जिसको लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि, कियारा के मुताबिक शूटिंग के दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और यश व निर्देशक गीतू मोहनदास ने उन्हें पूरा सहयोग और सम्मान दिया।

यश के फैंस के बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा जैसे कलाकार अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बीच जो एक चीज़ हर किसी की नज़र पर चढ़ी हुई है, वो है यश और कियारा आडवाणी का वो सेंशुअल सीन जो कि फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा का टॉपिक बना हुआ है। अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं।

इंटीमेट सीन पर लोगों की नाराज़गी

दरअसल फिल्म में कई जगह ऐसे इंटीमेट सीन हैं, जहां यश और कियारा और दूसरे से साथ कोफी क्लोज़ नजर आए हैं। लेकिन एक कार सीन में इन दोनों ही एक्टर्स ने इंटीमेसी की सारी हदें पार कर दी और इस तरह के सीन दिए कि फैंस उसे सॉफ्ट पॉर्न से कम्पेयर करने लगे हैं। दरअसल इन सीन्स में सेक्शुएलिटी और न्यूडिटी को दिखाया गया है, जिसमें कियारा अश्लील एक्सप्रेशन्स देते हुए यश के ऊपर बैठी हुई हैं और तो और वो दोनों बिल्कुल न्यूड दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब इस सीन को लेकर इन दोनों ही कलाकारों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस अलग अलग तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि जिस तरह के सेक्शुअल सीन दिखाए गए हैं, उन्हें देखकर तो यही लग रहा है कि कियारा के बच्चे के पापा यश ही है। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यश को जब ये बात पहले से पता थी कि कियारा प्रेग्नेंट हैं, तो उन्हें इस तरह के सीन उस वक्त उनके साथ नहीं करने चाहिए थे। इसके अलावा कई लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा तक को टैग करते हुए कहा कि कोई अपनी बीवी को किसी और के साथ ये सब करते हुए कैसे देख सकता है।

Kiara Advani And Yash Trolling
Kiara Advani And Yash Trolling (Source: Google)

इस तरह के कमेंट्स से पूरा सोशल मीडिया अब भर चुका है। कही कियारा के बच्चे के पापा को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, तो कही सिद्धार्थ के अच्छा पति ना होने पर। लेकिन वहीं कई लोगों का ये भी कहना है ये दोनों एक्टर्स हैं और फिल्म में दिखाए गए सीन्स को हमें एंटरटेंमेंट के तौर पर ही देखना चाहिए ना कि किसी की पर्सनल लाइफ को टारगेट करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान की थी शूटिंग

Toxic Shooting During Pregnancy
Toxic Shooting During Pregnancy (Source: Google)

जानकरी के लिए आपको बता दें कि कियारा ने ये सीन उसी वक्त शूट किए थे, जब वो प्रेग्नेंट थी। इसी वजह से कई लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उस दौरान उनको ये सीन करने की जरूरत क्या थी? लेकिन कियारा ने फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में खुद इस बात की जानकारी दी थी कि इन सीन्स को शूट करने के दौरान उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ नहीं हुई, बल्कि यश और गीतू मोहनदास ने उन्हें काफी सपोर्ट किया।

कियारा ने बताया कि गीतू और पूरी टीम ने अपने वादे को निभाया और प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें सेट पर भरपूर प्यार, सपोर्ट और इज्जत मिली। यही वजह है कि ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग का यह फेज़ उनके लिए हमेशा एक बेहद खास और यादगार एक्सपीरिएंस रहेगा।

Read More: Kangana Ranaut को अपोज़ करते हुए शर्लिन चौपड़ा ने शेयर किया वीडियो, जानें किस बात को लेकर हो रही है कॉन्ट्रोवर्सी?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।