रक्षाबंधन पर सुंदर कपड़ों, ज्वेलरी और मेकअप के साथ-साथ हाथों में रची मेहंदी आपके त्योहार के उत्साह को दोगुना कर देती है। मेहंदी न केवल हाथों की शोभा बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभ भी माना जाता है। आजकल महिलाएं भारी-भरकम डिजाइंस की बजाय सिंपल और स्टाइलिश फ्लोरल पैटर्न्स ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आप भी इस राखी अपने हाथों को एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो यहाँ 4 ट्रेंडी फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस दिए गए हैं।
Simple Arabic Floral Design

अगर आपके पास समय कम है, तो यह अरेबिक बेल मेहंदी सबसे सही विकल्प है। यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है और हाथों को बेहद रॉयल व अट्रैक्टिव लुक देती है।
Shaded Lotus and Leaf Pattern

इन दिनों शेडेड कमल और पत्तियों वाले मेहंदी डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। यह यूनिक पैटर्न त्योहार के ट्रेडिशनल वाइब के साथ एकदम परफेक्ट बैठता है।
Bracelet Floral Mehndi Design

अगर आप हाथों में हैवी चूड़ियां पहनना पसंद नहीं करतीं, तो कलाई पर बनने वाला यह चौड़ा फ्लोरल बैंड ब्रेसलेट जैसा काम करेगा। इसकी बारीक फूल-पत्तियां हाथों को बहुत स्टाइलिश लुक देती हैं।
Minimal Finger Mehndi Design

जिन्हें भरा हुआ हाथ पसंद नहीं है, वे हथेली खाली रखकर सिर्फ उंगलियों पर खूबसूरत फूल और बेल के पैटर्न्स बनवा सकती हैं। यह सोबर डिजाइन कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है।


Download Android App
Download iOS App




