सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड्स में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने के लिए मिलता है। कुछ ऐसा ही हाल ही के एपिसोड में भी देखने को मिला, जब आम्रपाली दुबे ने सुबह उठने के बाद अपने हाथों को जोड़कर प्रार्थना करने की बजाय हाथों को खोलकर ऊपर वाले को याद किया।
Aamrapali Dubey Converted In Islam: क्या आम्रपाली ने अपना लिया इस्लाम?
Amrapali Dubey has converted to Isl@m.🚨
Today, she was seen offering namaz in the morning on Bigg Boss. She has also been seen mostly speaking Urdu on several occasions.
For those who don’t know, she is a popular Bhojpuri actress. She has also been linked with Nirahua for several years, and she has openly admitted it. 🙏
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) October 5, 2026
शो का लेटेस्ट एपिसोड सोमवार को स्ट्रीम किया गया था, जीसमें साफ तौर पर देखने को मिला कि आम्रपाली सुबह उठने के बाद हाथों को खोलकर ऊपर वाले को याद करती दिखाई दीं। ऐसे में कई लोगों और फैन पेजेस ने उनकी इस हरकत पर ये कहना शुरू कर दिया कि वो नमाज़ पढ़ रही थी। तो ऐसे में अब ये सवाल भी उठने लगे कि क्या आम्रपाली ने हिंदु धर्म छोड़कर इस्लाम को अपना लिया है? आखिर सच्चाई क्या है चलिए इसपर से आज हम पर्दा उठाने वाले हैं।
आम्रपाली ने पढ़ा था प्रभात मंत्र

दरअसल आम्रपाली ने जिस तरह हाथों को खोलकर ऊपर वाले को याद किया उसे हिंदु संस्कृति में प्रभात मंत्र कहा जाता है। जिसमें इंसान सुबह उठकर सबसे पहले अपने हाथ को खोलकर हथेली को देखता है और फिर प्रभात मंत्र बोलता है, जो कि है ‘कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती, करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्’। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठने के बाद हाथों को देखकर जो भी ये मंत्र बोलता है उसका पूरा दिन शांति, धैर्य और खुशी के साथ बीतता है। इसी वजह से आम्रपाली ने भी हाथों को खोलकर इस मंत्र का जाप किया था।
लेकिन सोशल मीडिया पर हर किसी ने उनको आड़े हाथों लेकर क्रिटीसाइज़ करना शुरू कर दिया और कहा कि आज आम्रपाली को बिग बॉस में सुबह नमाज़ पढ़ते हुए देखा गया। इसके अलावा कई लोगों ने ये भी कहा कि उन्हें कई मौकों पर ज़्यादातर उर्दू बोलते हुए भी देखा गया है। हालांकि इन बातों का असल सच्चाई से कुछ लेना-देना नहीं हैं।
कैप्टेंसी टास्क में कैसा था आम्रपाली का परफॉर्मेंस

वहीं अगर आम्रपाली के बिग बॉस हाउस में सफर को लेकर बात करें तो वो अब तक काफी अच्छा परफॉर्म करती दिखाई दी हैं। बीते हफ्ते हुए कैप्टेंसी टास्क में भी उन्होंने अपनी ओर से काफी एफर्ट डाला, लेकिन फिर भी वो कैप्टन नहीं बन पाई। दरअसल, पिछले कैप्टेंसी टास्क में काफी मेहनत करने के बाद तीन कंटेस्टेंट्स यंग डीएसए, माही विज और उदिति सिंह को कैप्टेंसी की दावेदारी मिली थी। कैप्टेंसी के लिए आखिरी टास्क हुआ, जिसमें बॉल लेकर चलना था। इस टास्क को उदिति जीत जाती हैं, यहां उनका साथ गुल्लू और अमन गांधी ने दिया था तो इस तरह घर की नई कैप्टेन उदिति सिंह बन जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App




