टीआरपी लिस्ट में तहलका मचाने वाले फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में रोज नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस वक्त कहानी में अनुपमा अपने नए घर के सपनों को पूरा करने में लगी है, तो वहीं दूसरी तरफ शाह परिवार में कलेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सामने आए नए प्रोमो ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
राही के कैफे जाने पर वसुंधरा की दो टूक चेतावनी

शो के नए मोड़ में देखने को मिल रहा है कि राही जब कैफे जाने की तैयारी करती है, तो वसुंधरा (मोटी बा) उसके सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। वसुंधरा साफ शब्दों में राही को चेतावनी देती है कि वह कैफे की तरफ अपने कदम न बढ़ाए। वसुंधरा का यह सख्त रूप देखकर घर के बाकी लोग भी हैरान रह जाते हैं। लेकिन राही भी इतनी आसानी से पीछे हटने वालों में से नहीं है, जिससे दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है।
अनुपमा के सिर मंडराया नया संकट, लोन की अड़चन बनी सिरदर्द

एक तरफ जहां राही और वसुंधरा के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अपनी ही मुसीबतों में उलझी हुई है। अनुपमा ने नए घर की डील तो कर ली है, लेकिन बैंक से लोन रिजेक्ट होने के बाद उसकी चिंताएं दोगुनी हो गई हैं। हंस बापूजी और प्रेम उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तोषू और पाखी फिर से अनुपमा के रास्ते में रुकावट डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
आगे क्या होगा? क्या राही चुनेगी अपनी मां का साथ?

अब आने वाले एपिसोड में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या राही वसुंधरा की बात मानकर कैफे जाना छोड़ देगी या फिर अपनी मां अनुपमा के सपोर्ट में खड़ी होकर वसुंधरा के खिलाफ खड़ी होगी? क्या अनुपमा समय रहते अपने लोन की कागजी कार्रवाई पूरी कर पाएगी या वसुंधरा-गौतम मिलकर कोई नई चाल चलेंगे? इन सभी सवालों के जवाब दर्शकों को आने वाले धमाकेदार एपिसोड्स में मिलेंगे।
वही आपको बता दें, वसुंधरा (मोटी बा) की कड़ी चेतावनी के बावजूद राही अपने कदम पीछे नहीं खींचने वाली है। राही साफ शब्दों में यह जाहिर कर देगी कि वह किसी के दबाव में आकर अपनी मां अनुपमा के कैफे का काम बंद नहीं करेगी। आने वाले मोड़ में राही और वसुंधरा के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलेगी, जहां राही वसुंधरा के घमंड को चुनौती देते हुए कैफे की तरफ जाएगी। राही की यह निडरता देखकर वसुंधरा का गुस्सा बेकाबू हो जाएगा और वह पूरे शाह परिवार को अनुपमा के खिलाफ करने की नई प्लानिंग करेगी।
Read More: Anupama 07 September 2026 Spoiler Alert: अनुपमा का सपना बचाने के लिए बापूजी ने उठाया..


Download Android App
Download iOS App




