स्टार प्लस के फेमस शो ‘अनुपमा’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। इस बार कहानी में किंजल का स्ट्रगल और अनुपमा का वही पुराना धाकड़ अवतार छाया हुआ है। जहां शाह परिवार में किंजल अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं तोशू फिर से अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा। दूसरी ओर, अनुपमा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब अपनों पर बात आती है, तो वह किसी भी धोखाधड़ी को छोड़ने वाली नहीं है।
किंजल खोलना चाहती है कोचिंग सेंटर, पर तोशू का घटिया रवैया बना रुकावट
शाह परिवार में किंजल अब अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। वह अपने पैरों पर खड़े होने के लिए एक कोचिंग सेंटर शुरू करने का फैसला करती है। किंजल का मानना है कि अपनी पढ़ाई और हुनर के दम पर वह खुद कमा सकती है और परिवार में अपना योगदान दे सकती है। लेकिन उसका पति पारितोष (तोशू) इस फैसले का सपोर्ट करने के बजाय उसके रास्ते में मुश्किलें खड़ी कर रहा है। तोशू को किंजल का आगे बढ़ना और खुद कमाना पसंद नहीं आ रहा है। वह अपनी पुरानी ईगो और सहमे हुए रवैये के कारण किंजल के इस कदम पर पानी फेरने की पूरी कोशिश कर रहा है।
लोन कागजों में निकला बड़ा झोल, अनुपमा ने पकड़ा फ्रॉड कंपनी का फर्जी क्लॉज़

शो में असली मोड़ तब आता है जब अनुपमा एक लोन एग्रीमेंट के कागजात ध्यान से पढ़ती है। कागजों को पढ़ते ही अनुपमा के होश उड़ जाते हैं। उसमें एक बहुत ही खतरनाक और फर्जी नियम (क्लॉज़) लिखा होता है। शर्त यह थी कि “अगर घर की EMI एक भी दिन लेट हो जाती है, तो वह पूरा प्लॉट लोन कंपनी का हो जाएगा। इतना ही नहीं, उस प्लॉट पर बना घर और घर के अंदर रखा सारा सामान भी कंपनी अपने कब्जे में ले लेगी।” इस नियम को पढ़कर अनुपमा तुरंत समझ जाती है कि यह लोन कंपनी लोगों को ठगने और धोखे से उनकी संपत्ति हड़पने का बड़ा जाल बिछा रही है।
“मेरे पास भी स्टैंडर्ड चप्पल है” अनुपमा ने लोन एजेंटों की लगा दी क्लास

जब अनुपमा लोन कंपनी के अफसरों से पूछती है कि यह कैसा अजीब नियम है, तो चालाक एजेंट अपना बचाव करते हुए कहते हैं- “मैडम, यह तो हमारी कंपनी का स्टैंडर्ड फॉर्मेट है” यह सुनते ही अनुपमा का पारा चढ़ जाता है। अनुपमा बिना डरे और तेवर में अपना चश्मा उतारती है और मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहती है- “स्टैंडर्ड फॉर्मेट है? तो मेरे पास भी एक स्टैंडर्ड चप्पल है, लगाऊं?”
अनुपमा का यह रूप देखकर लोन एजेंटों के पसीने छूट जाते हैं और उनकी बोलती बंद हो जाती है। अनुपमा ने साफ कर दिया कि वह किसी भी गरीब या बेबस इंसान को इस तरह फर्जी लोन के जाल में फंसने नहीं देगी।
Read More: BB Winners Career Report: किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई बन गया YouTube star, जानिए..


Download Android App
Download iOS App




