टीवी के सबसे फेमस शो अनुपमा में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में कहानी एक बेहद इमोशनल और सस्पेंस भरे मोड़ पर पहुंच गई है। एक तरफ अनुपमा अपने नए घर के सपने को सच करने की राह पर आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके अपनों के फैसले और अचानक आई नई शर्तें पूरे शाह परिवार के होश उड़ा रही हैं।
अनुपमा ने इस बार बप्पा से वादा किया है कि वह जल्द ही अपने नए घर में गणपति स्थापना करेगी। लेकिन इस खुशी के माहौल के बीच ‘डांस रानी‘ की दो मेन सदस्याओं सरिता ताई और अनीता ने अनुपमा के सामने एक ऐसी मांग रख दी है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
अनुपमा को याद आए अनुज, नए घर की तैयारियों के बीच छलका दर्द

एपिसोड की शुरुआत बेहद इमोशनल माहौल से होती है। अनुपमा शाह परिवार के सभी सदस्यों को मिठाइयों के साथ अपने हाथ से लिखे प्यार भरे नोट्स देती है। सभी लोग उन नोट्स को पढ़कर इमोशनल हो जाते हैं, लेकिन पारितोष और पाखी हमेशा की तरह शिकायत करते हैं कि उन्हें वैसा खास मैसेज नहीं मिला जैसा वे चाहते थे।
इसी बीच अनुपमा का ध्यान अपने अतीत और अनुज की यादों की तरफ चला जाता है। एक नोट पढ़कर अनुपमा को अनुज का वह बेइंतहा प्यार याद आ जाता है जो हमेशा उसका सबसे बड़ा सहारा बना रहा। वह चुपचाप अपनी पुरानी यादों को समेटती है और खुद को संभालती है।
दूसरी ओर, प्रेरणा अपने नए घर के लिए नए सामान का ऑर्डर देती है। लीला (बा) यह देखकर डर जाती हैं कि प्रेरणा इतनी जल्दी सब कुछ खरीद रही है, कहीं उसके साथ भी वही न हो जो कभी अनुपमा के साथ हुआ था। हालांकि, प्रेरणा आत्मविश्वास से कहती है कि वह बेवकूफ नहीं है और उसने सारे कागजात अच्छे से जांच लिए हैं। अंश तुरंत प्रेरणा की बात पर उसे टोकता है, जबकि राही अनुपमा का हौसला बढ़ाती है और कहती है कि एक दिन वह भी अपना घर जरूर बनाएगी।
अनिल का दर्द और परिवार में बिखराव की कगार

कहानी का दूसरा पहलू मीता और अनिल के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमता है। मीता इस बात से बेहद नाराज है कि अनिल ने बिजनेस छोड़कर वसुंधरा के आगे घुटने टेक दिए। वह अनिल को ताना मारते हुए कहती है कि वह खुद के हक के लिए खड़ा होना सीखे और बिजनेस छोड़कर भागना कोई समझदारी नहीं है। मीता उसे एक नाकाम इंसान तक कह देती है और साफ कर देती है कि वह अपना हक किसी को नहीं छीनने देगी।
टूटा हुआ अनिल अपनी भड़ास अनुपमा के सामने निकालता है। वह रोते हुए बताता है कि वसुंधरा ने जिस तरह उसका अपमान किया और उसके खिलाफ खड़ी हुई, उससे उसका दिल टूट गया है। अनिल मानता है कि वह एक अच्छा बिजनेसमैन शायद इसलिए नहीं बन सका क्योंकि वह दिमाग से नहीं, दिल से सोचता है। अनुपमा एक बार फिर अनिल को चुप कराती है और कहती है कि वह खुद को कभी कमजोर न समझे।
सरिता और अनीता का लिफाफा: क्या है बिना शर्त वाली मांग?

एपिसोड का सबसे बड़ा और सबसे सस्पेंस भरा मोड़ तब आता है जब ‘डांस रानी स्टूडियो’ की सफलता के बाद सरिता और अनीता अनुपमा से मिलने पहुंचती हैं। दोनों मुंबई में अपने स्टूडियो की सफलता का श्रेय अनुपमा को देती हैं और कहती हैं कि अनुपमा ने ही उनके अंदर मेहनत करने का जज्बा जगाया था।
गणपति बाप्पा के आने की तैयारियों के बीच अनुपमा कसम खाती है कि वह जल्द ही अपने नए घर में बाप्पा को बिठाएगी। तभी सरिता और अनीता अनुपमा को अचानक एक सरप्राइज देती हैं। वे अनुपमा के सामने एक लिफाफा थमाती हैं और साफ कह देती हैं कि अनुपमा को बिना किसी शर्त के उनकी मांग पूरी करनी ही होगी।
यह देखते ही पारितोष को शक हो जाता है और वह ताना मारता है कि ‘अब ये कौन सा बिल आ गया?’ पूरा शाह परिवार सस्पेंस में पड़ जाता है। आखिर उस लिफाफे के अंदर क्या है? क्या सरिता और अनीता ने अनुपमा के घर के सपने को पूरा करने में कोई नई मदद भेजी है या यह किसी बड़ी मुसीबत का इशारा है? इसका खुलासा आने वाले एपिसोड्स में ही होगा।
Read More: Bigg Boss Season 20 latest Update: Love Gill संग Aasif Khan की नजदीकियों पर पत्नी..


Download Android App
Download iOS App




