Big Boss 20 Nomination: पहले ही हफ्ते 4 Contestants नॉमिनेट, जानिए किसका सफर होगा खत्म

Summary :

Bigg Boss 20 Nomination Episode 3 Review: बिग बॉस 20 के घर में तीसरे ही दिन धमाका हो गया है। पहले नॉमिनेशन के बाद 4 मजबूत महिला कंटेस्टेंट्स - कनिका मान, अरिशफा खान, लव गिल और उदिति सिंह बेघर होने के खतरे में पड़ गई हैं। वहीं घर के अंदर आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान के बीच उम्र को लेकर तगड़ी बहस देखने को मिली। जानिए तीसरे एपिसोड का पूरा अपडेट और घर में शुरू हुई नई गुटबाजी की इनसाइड स्टोरी। 

बिग बॉस का नया सीजन (Season 20) शुरू होते ही घर में हंगामा मच गया है। शुरुआत में जो कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से प्यार से गले मिल रहे थे, तीसरे ही दिन सब के असली चेहरे सामने आने लगे हैं।। कैप्टेंसी टास्क खत्म होते ही मेकर्स ने घर में पहला नॉमिनेशन टास्क करवा दिया, जिसने सभी घरवालों के रिश्तों की पोल खोलकर रख दी है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए 4 मजबूत चेहरे डेंजर जोन में आ चुके हैं।

पहले ही नॉमिनेशन में 4 कंटेस्टेंट पर गिरी गाज, लव गिल बनीं सबसे बड़ा टारगेट

Big Boss 20 Nomination
Big Boss 20 Nomination ( Source: Social Media)

बिग बॉस ने इस बार शुरुआत से ही साफ कर दिया था कि कोई भी कंटेस्टेंट छुपकर या सेफ गेम नहीं खेल पाएगा। खुले में हुए नॉमिनेशन में सबने एक-दूसरे पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। इस पहले ही हफ्ते में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान, इन्फ्लुएंसर अरिशफा खान, उदिति सिंह और लव गिल नॉमिनेट हो गई हैं। लव गिल को घर में सबसे ज्यादा वोट मिले, जिससे साफ है कि बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें अपने खेल में सबसे बड़ी रुकावट मान रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस की दी गई स्पेशल पावर का इस्तेमाल करके आने वाले दिनों में किसे ‘वरदान‘ मिलता है और कौन बेघर होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

बर्तन और चाय की ड्यूटी पर शुरू हुआ कलेश, रीति पर भड़कीं मैरी कॉम

Bigg Boss 20 Mary Kom vs Rhiti Tiwari Fight
Bigg Boss 20 Mary Kom vs Rhiti Tiwari Fight ( Source: Social Media)

इस बवाल की शुरुआत रसोई से हुई, जब मैरी कॉम ने कंटेस्टेंट स्काउट से पूछा कि बर्तन धोने में उनके साथ और किसकी ड्यूटी है। वहीं पास खड़ी रीति तिवारी ने तुरंत कहा कि बर्तन की ड्यूटी उन्हीं की है, लेकिन फिलहाल वह सभी के लिए चाय बना रही हैं। इस पर मैरी कॉम ने सवाल दाग दिया, “चाय बनाने में कितना समय लगता है?” बस यही बात रीति को चुभ गई और उन्होंने मैरी कॉम से कहा कि अगर उन्हें जल्दी है तो वह खुद चाय बना लें। इसके बाद दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। रीति ने ताना मारते हुए मैरी से कहा, “मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन मेरे पीठ पीछे मेरी बातें मत कीजिए।” यह सुनते ही मैरी कॉम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपने अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा, “पूरी दुनिया मुझे जानती है। आप कौन हैं, मैं नहीं जानती।” मैरी कॉम का यह तेवर देख रीति भी शांत नहीं रहीं और उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग ही रूप देखेगी।

स्पेशल रूम में छीनी गई लाइफलाइन, बादशाह के सवाल पर ईशा रिखी ने साधी चुप्पी

Bigg Boss 20 Episode Promo
Bigg Boss 20 Episode Promo ( Source: Social Media) 

नॉमिनेशन से पहले एक स्पेशल एक्टिविटी रूम में कैप्टेंसी रेस के दावेदारों (आसिफ, गुल्लू और यंग) को बुलाया गया। यहां कंटेस्टेंट्स की सेफ रहने वाली ‘लाइफलाइन‘ छीनने का मौका दिया गया। आसिफ ने झगड़े के चलते अरिशफा की लाइफलाइन छीनी, गुल्लू ने उदिति को टारगेट किया और यंग ने कनिका की पावर कम कर दी।

वहीं एपिसोड के आखिर में किचन एरिया में जब रैपर बादशाह का जिक्र आया, तो उनकी एक्स-वाइफ ईशा रिखी ने कुछ भी खुलकर बोलने से इनकार कर दिया और सिर्फ ‘एक्स‘ कहकर बात टाल दी। तीसरे एपिसोड के बाद यह साफ हो चुका है कि बिग बॉस 20 में अब असली गेम और टीम बनना शुरू हो चुकी है।

Read More: India Ke Top 1%: India Ke Top 1% के मंच की कमान संभालेंगे अनिल कपूर, शो की पहली झलक..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।