India Ke Top 1%: पच्चीस साल पहले अनिल कपूर ने फिल्म नायक में शिवाजी राव बनकर दर्शकों का दिल जीता था। आज जब यह कल्ट फिल्म अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है, अनिल कपूर एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि उनका जलवा आज भी बरकरार है। पर्दे पर एक दिन के मुख्यमंत्री के रूप में राज करने के बाद अब वह देश के सबसे बड़े गेम शो, स्टार प्लस के India Ke Top 1% – The Anil Kapoor Show की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में जारी हुई शो की पहली झलक में 100 खिलाड़ी और पूरे सीजन में ₹26 करोड़ की पुरस्कार राशि के साथ एक भव्य मुकाबले की झलक देखने को मिल रही है। शो का दिलचस्प मंत्र है, “जिस कंटेस्टेंट को बात खटकी, उसकी जीत पक्की!”
India Ke Top 1% – The Anil Kapoor Show

अनिल कपूर तब भी सुपरस्टार थे और आज भी हैं। अब वह अपनी जबरदस्त ऊर्जा और खास ‘झकास’ अंदाज के साथ टेलीविजन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। India Ke Top 1% का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और JioHotstar पर होगा।


Download Android App
Download iOS App




