Bigg Boss 20 Latest Promo: Salman Khan के आगे इमोशनल हुए काजी तौकीर , जानें भाईजान ने ScoutOP को क्यों लगाई फटकार

Summary :

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर और माही विज के साथ कथित खराब बर्ताव को लेकर स्काउट ओपी को जमकर फटकार लगाई। सलमान की बातें सुनकर काजी और माही भावुक हो गए, जबकि स्काउट ने अपनी सफाई में कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काजी का समर्थन किया और स्काउट के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाईयां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शो में एक तरफ जहां काजी तौकीर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर घर के कुछ सदस्यों के साथ उनके रिश्ते खराब होते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सामने आए ‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान स्काउट ओपी को काजी तौकीर और माही विज के साथ किए गए उनके बिहेवियर को लेकर फटकार लगाते नजर आए। सलमान की बातें सुनकर काजी और माही दोनों इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

Bigg Boss 20 Latest Promo: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे सलमान खान

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में सलमान खान स्काउट ओपी के बिहेवियर पर सवाल उठाते दिखाई देते हैं। उन्होंने स्काउट से पूछा कि जब उन्हें काजी से परेशानी थी, तो उन्होंने लव को खाना देने से क्यों रोका? सलमान ने यह भी सवाल किया कि कहीं स्काउट ऐसा करके खुद को अच्छा दिखाने की कोशिश तो नहीं कर रहे थे।

अपनी सफाई में स्काउट ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। हालांकि, सलमान खान उनकी बातों से सेटीस्फाई नजर नहीं आए। उन्होंने स्काउट के तरीके को बेहद खराब और बेरहम बताते हुए समझाया कि किसी के साथ इस तरह का बिहेवियर करना सही नहीं है।

खाने को लेकर घर में हुआ विवाद, माही विज भी हुईं इमोशनल

Qazi And Mahi Vij Get Emotional
Qazi And Mahi Vij Get Emotional (Source: Google)

सलमान खान ने स्काउट को समझाने के लिए जेल का एक्ज़ाम्पल दिया। उन्होंने कहा कि फिल्मों में भले ही कैदियों के सामने खाना फेंकते हुए दिखाया जाता हो, लेकिन जेल में भी लोगों को प्लेट या मग में इज्जत के साथ खाना परोसा जाता है। सलमान की बातें सुनकर काजी तौकीर इमोशनल हो गए। वहीं, माही विज ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर इन लोगों की चले, तो वे उनके हाथ से खाना भी छीन लें। ऐसे में माही की बातों से घर में खाने को लेकर चल रहे विवाद और उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्काउट ओपी के बिहेवियर पर भड़के दर्शक

Salman Khan On ScoutOP Behaviour
Salman Khan On ScoutOP Behaviour (Source: Google)

इस पूरे इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे। कई यूजर्स ने काजी तौकीर को सपोर्ट किया और उनके साथ हुए बिहेवियर पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने काजी को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी, जबकि बाकी ने कहा कि अब उन्हें अपने अपोनेंट को जवाब देना चाहिए। ऐसे में‘वीकेंड का वार’ का यह प्रोमो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की फटकार के बाद स्काउट ओपी के बिहेवियर में कोई बदलाव आता है या नहीं और आने वाले एपिसोड में घरवालों के बीच रिश्ते किस दिशा में आगे बढ़ते हैं इस पर भी सबकी नज़रें होंगी।

Read More: Bigg Boss 20 New Update: ScoutOp और Love Gill की नजदीकियों से मचा बवाल, गर्लफ्रेंड Kashvi की वायरल चैट से मिले ब्रेकअप के सबूत!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।