टीवी का कंट्रोवर्शियल और धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ (Bigg Boss 20) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने इस वीकेंड का वार में एक ऐसा झटका दिया जिससे फैंस हैरान रह गए। शो से एक्ट्रेस ईशा रिक्सी (Isha Rikhi) को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। घर से बेघर होने के बाद अब ईशा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक ऐसा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।
तीन हफ्ते का सफर और आंखों में आंसू
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में हर कोई अपने गेम को मजबूत करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ सफर ऐसे होते हैं जो इंसान को अंदर तक बदल देते हैं। ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए अपने इस छोटे से सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने लिखा, “बिग बॉस के घर के अंदर बिताए गए वो तीन हफ्ते, जिनमें हंसी, आंसू, कई तरह की चुनौतियां और अनगिनत यादें थीं, जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी।” ईशा ने माना कि घर के अंदर का माहौल बाहर से जितना ग्लैमरस दिखता है, अंदर की असलियत उतनी ही मानसिक रूप से थका देने वाली होती है।
‘टूट गई थी, रोई और खुद को संभालना मुश्किल था’

अपने इस पोस्ट में ईशा ने बहुत ही दिल की बात कहते हुए उन पलों का जिक्र किया जब वे पूरी तरह टूट चुकी थीं। उन्होंने बिना किसी झिझक के एक्सेप्ट किया कि शो के दौरान उन्हें कई बार इमोशनल ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ा। ईशा ने बताया, “पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थे। कई बार ऐसा हुआ जब मैं अपनी बात ठीक से कह नहीं पाई, और कई बार चीजें वैसी नहीं दिखी जैसी मैं चाहती थी।” घर के अंदर अपनी बात को सही तरीके से न रख पाने का मलाल ईशा के शब्दों में साफझलकता है, लेकिन उन्होंने अपनी इन कमियों को खुले दिल से एक्सेप्ट भी किया है।
ट्रोलर्स को जवाब और फैंस के प्यार पर बोलीं ईशा

बिग बॉस जैसे शो में जहाँ एक तरफ बेशुमार प्यार मिलता है, वहीं दूसरी तरफ क्रिटिसिज्म और नफरत का सामना भी करना पड़ता है। ईशा ने अपने उन सभी फैंस और यहां तक कि ट्रोलर्स का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके सफर में हिस्सा लिया। उन्होंने लिखा, “मैं हर उस इंसान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो इस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ा रहा, मुझ पर भरोसा किया, मुझे चीयर किया और हां, उन लोगों का भी शुक्रिया जो मेरे सपोर्ट में नहीं थे। आपकी हर एक राय और मैसेज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।”
बता दें कि सलमान खान ने शो के दौरान ईशा को अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी थी। अब घर से बाहर आकर ईशा अपने इस एक्सपीरियंस से सीख लेकर जिंदगी में आगे बढ़ने और खुद को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर रही हैं। उनका यह इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
Read More: Seher Hone Ko Hai 30 September 2026 Spoiler Alert: क्या बिना रुकावट के हो पाएगा Mahid..


Download Android App
Download iOS App




