Simple Navratri Mehndi Designs: इस नवरात्रि हाथों में रचाएं ये सिंपल और एलिगेंट मेहंदी, सब करेंगे तारीफ!

Summary :

। कम समय में लगने वाले ये मिनिमल और क्लासी डिजाइन्स न सिर्फ आपके पारंपरिक एथनिक लुक में चार चांद लगाएंगे, बल्कि हर कोई आपके हाथों को निहारता रह जाएगा।

Simple Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि का पावन पर्व हो, गरबा की रातें हों और हाथों में खूबसूरत मेहंदी न सजी हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस डांडिया और पूजा के सीजन में अगर आप वही पुराने हैवी डिजाइन्स से हटकर कुछ नया, ट्रेंडिंग और एलीगेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो यह खास मेहंदी गाइड आपके लिए ही है। कम समय में लगने वाले ये मिनिमल और क्लासी डिजाइन्स न सिर्फ आपके पारंपरिक एथनिक लुक में चार चांद लगाएंगे, बल्कि हर कोई आपके हाथों को निहारता रह जाएगा।

Mandala Mehndi

navratri mehndi designs
navratri mehndi designs( Source: Social Media)

हथेली के बीच में बना एक सुंदर गोल मांडला और उंगलियों पर बारीक जालीदार काम। यह डिजाइन बहुत जल्दी बन जाता है और दिखने में बेहद सोबर व एलिगेंट लगता है। अगर आपके पास पूजा या गरबा नाइट की तैयारी के लिए ज्यादा वक्त नहीं है, तो मांडला डिजाइन आपकी पहली पसंद होना चाहिए।

Jewelry Style Mehndi

navratri mehndi designs( Source: Social Media)
navratri mehndi designs( Source: Social Media)

आजकल ब्रेसलेट और रिंग स्टाइल मेहंदी काफी ट्रेंड में है। कलाई पर एक पतली ब्रेसलेट चैन और उससे जुड़ती हुई उंगलियों तक जाती बारीक चेन-कटवर्क डिजाइन आपके हाथों को एक रॉयल और एथनिक ज्वेलरी जैसा लुक देती है। इसके साथ आपको अलग से भारी हथफूल पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Minimal Floral Arabic Mehndi

navratri mehndi designs( Source: Social Media)
navratri mehndi designs( Source: Social Media)

एक ही बेल में नीचे से ऊपर की ओर जाती हुई बेल और फूल-पत्तियों की अरबी कलाकृति हमेशा से ही हर उम्र की महिलाओं की पसंदीदा रही है। इस नवरात्रि अगर आप सिंपल लहंगे या कुर्ती के साथ क्लासी लुक चाहती हैं, तो यह बेल पैटर्न एकदम परफेक्ट रहेगा।

Finger Mehndi

navratri 2026( Source: Social Media)
navratri 2026( Source: Social Media)

अगर आपको पूरी हथेली भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप सिर्फ उंगलियों पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। हथेली को खाली रखकर केवल उंगलियों पर बारीक जाली, fingertips पर पत्तियों की डिजाइन या ज्योमेट्रिक पैटर्न्स बनाएं। यह वेस्टर्न इंडो-फ्यूजन और गरबा आउटफिट्स के साथ बहुत ही अट्रैक्टिव लगता है।

Also Read: Mandala Mehndi Designs: आपके हाथों के लिए खूबसूरत और ट्रेंडी आर्ट, देखें मंडाला मेहंदी डिज़ाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।