‘बिग बॉस 20’ के घर में हर गुजरते दिन के साथ हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। घर का माहौल अब ऐसा हो चुका है कि छोटी-छोटी बातों पर कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। हाल ही में घर में नियम तोड़ने की वजह से तीन कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। इस फैसले के आते ही घर के चर्चित कंटेस्टेंट आसिफ खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और उन्होंने शो के मेकर्स को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
नॉमिनेट होते ही भड़के आसिफ खान, बोले- गेम में भेदभाव हो रहा है

मामले की शुरुआत तब हुई जब बिग बॉस ने घर के कड़े नियमों का उल्लंघन करने पर रोहिद खान, स्काउट ओपी और आसिफ खान को सीधे नॉमिनेट कर दिया। हालांकि, कप्तान होने के नाते यंग डीएसए इस सजा से बच गए। इसी बात पर आसिफ खान बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि यह गेम बिल्कुल ‘अनफेयर’ है।
आसिफ ने नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बॉस से कहा कि ‘क्या कुछ खास लोगों को जिताने के लिए यहाँ लाया गया है?’ गुस्से में उन्होंने यह तक कह दिया, “मां कसम, अगर मुझे बिग बॉस से भी लड़ना पड़े तो मैं लड़ूँगा।” आसिफ इतने परेशान दिखे कि उन्होंने बिग बॉस से मांग कर डाली कि उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया जाए और उनकी जगह रोहिद खान को बचा लिया जाए। हालांकि यंग डीएसए ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आसिफ अपनी बात पर अड़े रहे। अब दर्शकों को लग रहा है कि आने वाले ‘वीकेंड का वार‘ में सलमान खान आसिफ की इस क्लास जरूर लगाएंगे।
चिकन पकाने पर मचा हंगामा, भिड़ गईं माहि विज और आम्रपाली दुबे
🛑 Promo
Amrapali vs Mahi 👀⚔️
Mahi gets emotional. 💔#BiggBoss20 #AmrapaliDubey #MahiVij #BB20 pic.twitter.com/7WsZVBmR1s— Digital News Hub (@digital_newshub) September 14, 2026
नॉमिनेशन के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच घर के किचन से भी एक नया विवाद सामने आ गया। जब घर में मैरी कॉम के साथ चिकन बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी माहि विज और भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे आमने-सामने आ गईं। माहि विज ने आम्रपाली से चिकन पकाने का स्टाइल बदलने को कहा, जिस पर आम्रपाली को गुस्सा आ गया।
आम्रपाली ने दो टूक शब्दों में माहि से कहा कि ‘अगर तुम्हें इतना ही एतराज है, तो खुद आकर खाना बना लो।‘ देखते ही देखते दोनों के झगड़े से माहौल काफी खराब हो गया। बाद में यंग डीएसए को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा और उन्होंने बड़ी मुश्किल से दोनों का झगड़ा शांत कराया।
आम्रपाली के तानों से रो पड़ीं माही विज

आज रात आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। प्रोमो में दिखाया गया है कि आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच की यह लड़ाई सिर्फ किचन तक सीमित नहीं रही, बल्कि काफी पर्सनल हो गई।
झगड़े के दौरान आम्रपाली ने माही विज पर ताना मारते हुए अमन गांधी को ‘स्ट्रगलिंग एक्टर‘ तक कह दिया। आम्रपाली की इन कड़वी बातों को सुनकर माही विज खुद पर काबू नहीं रख सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। प्रोमो से साफ जाहिर है कि आज का एपिसोड इमोशनल ड्रामे और बहसबाज़ी से भरपूर रहने वाला है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल खराब हो गया। वहीं, इस पूरे मामले में मैरी कॉम भी मौजूद थीं।
बताया जा रहा है कि किचन में चिकन बनाते समय महही ने अम्रपाली को खाना बनाने का तरीका बदलने के लिए कहा। माही विज की यह बात अम्रपाली को पसंद नहीं आई और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें इस तरह से खाना बनाना है तो वह खुद बना लें। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई।
घर में खाना बनाना अक्सर छोटी-सी बात को बड़े विवाद में बदल देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच हुई इस नोकझोंक ने बाकी घरवालों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।
आने वाले एपिसोड में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आसिफ खान का यह गुस्सा उन्हें कहाँ लेकर जाता है। मेकर्स पर सवाल उठाने के बाद क्या सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में आसिफ की क्लास लगाएंगे, या फिर आसिफ सच में घर छोड़ने का कदम उठाएंगे? वहीं दूसरी तरफ, किचन से शुरू हुई आम्रपाली और माहि विज की यह लड़ाई अब पूरे घर का माहौल बिगाड़ चुकी है। देखना होगा कि क्या यह दुश्मनी आगे और नया मोड़ लेगी, या फिर घरवाले मिलकर दोनों के बीच के इस कंट्रोवर्सी को सुलझा पाएंगे।
Read More: KSBKBT 2 15th September 2026 Spoiler Alert: क्या पेन ड्राइव खोलेगी तृप्ति का सच? शंकर..


Download Android App
Download iOS App




