KSBKBT 2 15th September 2026 Spoiler Alert: क्या पेन ड्राइव खोलेगी तृप्ति का सच? शंकर की मौत के बाद तुलसी कैसे करेगी पलटवार?

Summary :

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में तृप्ति का खौफनाक रूप सामने आया है। उसने अपना सच छुपाने के लिए शंकर को जहर दे दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ, एक पेन ड्राइव को लेकर शांति निकेतन में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है।

टीवी के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी में आए नए मोड़ ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। तुलसी के हाथों अपनी हार महसूस कर रही तृप्ति ने अब ऐसा खौफनाक कदम उठाया है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। अपना राज छुपाने के लिए तृप्ति किसी भी हद तक जाने को तैयार दिख रही है।

शंकर को दिया धीमा जहर, तृप्ति ने रचा मौत का खेल

तृप्ति को डर था कि शंकर उसकी पोल खोल देगा और अपर्णा की मौत में उसका हाथ होने का सच सबके सामने आ जाएगा। तुलसी के पास सिर्फ शंकर ही एकमात्र जरिया था, जिससे वो तृप्ति को बेनकाब कर सकती थी। इसी बात से घबराकर तृप्ति ने शंकर की ड्रिंक में चुपके से जहर मिला दिया, जिससे उसकी जान चली गई। सुभाष और परिवार के बाकी लोग शंकर की अचानक हुई मौत से बेहद दुखी हैं। सुभाष को पूरा शक है कि शंकर की मौत कुदरती नहीं है, बल्कि उसकी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था।

पेन ड्राइव का नया ड्रामा और शांति निकेतन में नई साजिश

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update ( Source: Social Media)

शंकर को रास्ते से हटाने के बाद तृप्ति अपनी जीत का जश्न मना रही है। हालांकि, उसका शातिर दिमाग यहीं नहीं रुका। लंच के दौरान तृप्ति ने चालाकी से एक पेन ड्राइव समायरा को दी और कहा कि वो इसे अपने पापा करण को दे दे। दूसरी तरफ वैष्णवी अपनी एक खोई हुई ऑफिस पेन ड्राइव ढूंढ रही थी। महाराज जी ने बताया कि सफाई के वक्त वो पेन ड्राइव कचरे में मिली थी, जिसे नंदिनी और दामिनी को दे दिया गया। वैष्णवी को जब अपनी पेन ड्राइव वापस मिली, तो उसने राहत की सांस ली।

गणपति विसर्जन और तृप्ति का नया प्लान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source: Social Media)

गौतम ने पूरे परिवार को गणपति विसर्जन के लिए इन्वाइट किया है। शिबा को डर सता रहा है कि घर से बाहर निकाले जाने के बाद भी तृप्ति किसी न किसी बहाने शांति निकेतन में दोबारा एंट्री करने की कोशिश में है। इसी बीच समायरा बात-बात में बताती है कि तृप्ति ने उसे करण को देने के लिए एक पेन ड्राइव दी है। दामिनी बात संभालते हुए कहती है कि यह शादी की तैयारियों का कोई प्लान हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पेन ड्राइव में ऐसा क्या राज छुपा है, जो शांति निकेतन का माहौल फिर से बिगाड़ सकता है।

शंकर की अचानक हुई मौत के बाद अब शांति निकेतन में तृप्ति का खौफनाक सच सामने आने का वक्त बेहद करीब आ गया है। वैष्णवी जैसे ही अपने लैपटॉप में पेन ड्राइव लगाएगी, उसे तृप्ति की साज़िश और अपर्णा के मर्डर से जुड़े चौंकाने वाले सुराग मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ, तुलसी शांत बैठने वालों में से नहीं है- शंकर की अचानक मौत का सच पता लगाने के लिए वो पुलिस और फॉरेंसिक रिपोर्ट की मदद लेगी। गणपति विसर्जन के पावन मौके पर जब पूरा परिवार एक साथ होगा, तब तुलसी तृप्ति की इस चाल का मुंहतोड़ जवाब देकर उसे सबके सामने बेनकाब कर सकती है।

Read More: Anupama 15th September 2026 Spoiler Alert: Jaya की जान बचाने को तड़पी Anupama..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।