Anupama 15th September 2026 Spoiler Alert: Jaya की जान बचाने को तड़पी Anupama, कैफे विवाद में प्रेम ने Gautam को दी सीधी चेतावनी

Summary :

स्टार प्लस के फेमस सीरियल अनुपमा (15 सितंबर 2026 एपिसोड) में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। एक तरफ जहां जया की गिरती तबीयत और अस्पताल के भारी-भरकम खर्चों से अनुपमा बेहद परेशान है, वहीं वसुंधरा का कठोर रवैया उसकी तकलीफ को और बढ़ा देता है। दूसरी तरफ, कैफे और बिल्डर फ्रॉड विवाद को लेकर प्रेम सीधे गौतम से भिड़ जाता है और उसे वॉर्निंगदेता है। जानिए इस नए मोड़ में क्या-क्या खास होने वाला है।

शो में एक तरफ जहां खुशियों के पल आते हैं, वहीं दूसरी तरफ कोई न कोई नई परेशानी अनुपमा के रास्ते में आ खड़ी होती है। 15 सितंबर 2026 के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही जबरदस्त हंगामा होने वाला है, जहां एक ओर अपनों की बेरुखी अनुपमा का दिल तोड़ेगी, तो दूसरी ओर कैफे और परिवार के मामलों को लेकर नई बहस छिड़ जाएगी।

जया की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल के खर्चे ने उड़ाई अनुपमा की नींद

Anupama 15th September 2026
Anupama 15th September 2026 ( Source: Social Media)

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब जया को अचानक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। डॉक्टर बताते हैं कि जया की सिचुएशन काफी नाजुक है और उसकी जान बचाने के लिए तुरंत एक लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। यह सुनते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। अनुपमा बहुत गरीब और बेबस है, इसलिए वो भगवान से मदद की भीख मांगती है। वह मदद के लिए अपनी बेटी राही को फोन मिलाने की कोशिश करती है, लेकिन वहां भी उसकी किस्मत उसका साथ नहीं देती।

वसुंधरा का रूखा रवैया: अनुपमा की कॉल की डिलीट, मदद से साफ इनकार

Anupama latest news
Anupama latest news ( Source: Social Media)

जब अनुपमा राही को फोन करती है, तो फोन राही के बजाय वसुंधरा उठा लेती है। अनुपमा गिड़गिड़ाते हुए जया की बीमारी और पैसों की तंगी के बारे में बताती है, लेकिन वसुंधरा का दिल बिल्कुल नहीं पसीजता। वह साफ शब्दों में मदद करने से मना कर देती है और अनुपमा को दोबारा राही को फोन न करने की चेतावनी दे डालती है। इतना ही नहीं, वसुंधरा चालाकी से फोन की कॉल हिस्ट्री से अनुपमा का नंबर और कॉल डिटेल्स भी डिलीट कर देती है ताकि राही को इस बारे में कुछ पता न चले। बाद में जब राही पूछती है तो वसुंधरा उसे ‘रॉन्ग नंबर‘ कहकर टाल देती है।

प्रेम ने गौतम को औकात में रहने की दी हिदायत

Prem warns Gautam Anupama
Prem warns Gautam Anupama ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ, घर और कैफे को संभालने को लेकर बहस और तेज हो जाती है। मोटीबा और परिवार के बाकी लोग जब कैफे और बिल्डर वाले मामले पर बात करते हैं, तो माहौल गर्म हो जाता है। जब गौतम अपनी बातों से खुद को मासूम दिखाने की कोशिश करता है और अनु की सिचुएशन का मजाक उड़ाता है, तो प्रेम का गुस्सा फूट पड़ता है। प्रेम सीधे तौर पर गौतम की नीयत पर सवाल उठाता है और उसे चेतावनी देते हुए कहता है कि अगर इस पूरे मामले या स्कैम में उसका जरा सा भी हाथ निकला, तो वह उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा।

आगे चलकर अनुपमा की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। एक तरफ जहां वो पैसों का इंतजाम करने के लिए दर-दर भटकेगी, वहीं दूसरी तरफ राही को जब वसुंधरा की इस घटिया चाल और कॉल डिलीट करने का सच पता चलेगा, तो घर में भयंकर बवंडर खड़ा होगा। उधर प्रेम और गौतम की यह दुश्मनी अब सीधे आर-पार की लड़ाई में बदलने वाली है, जिससे कैफे और परिवार का माहौल पूरी तरह बिगड़ने वाला है।

Read More: Anupama 14th September 2026 Spoiler Alert: Rahi ने गुस्से में बंद की डांस एकेडमी, क्या..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।