Bigg Boss 20 Home Tour: ‘Duality’ थीम पर बेस्ड होगा नया घर, जानें इस बार घर में क्या होगा खास?

Summary :

‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है और इस बार घर को जंगल व वन्यजीवों की थीम पर सजाया गया है। घर में एक बेडरूम, सीक्रेट रूम, विशाल पेड़, गोरिल्ला और सांप जैसे अनोखे डिजाइन एलिमेंट्स के साथ ‘BB Food Truck’ किचन भी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर का स्पेशल टूर वीडियो 3 या 4 सितंबर के आसपास जारी किया जा सकता है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि नया सीजन 6 सितंबर से दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है और शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है। जहां पॉसीबल कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं, वहीं अब बिग बॉस के नए घर से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां भी सामने आई हैं।

जंगल और जानवरों पर बेस्ड होगी थीम

पंजाब केसरी की ओर से एक्सक्लूसिव होम टूर के दौरान कई नई चीजों के बारे में पता चला है। आपको बता दें कि बिग बॉस 20 ‘ड्यूएलिटी’ पर बेस्ड होने वाला है। यानि कि हर इंसान के अंदर जो दो चेहरे होते हैं, उनको इस सीजन में बाहर निकाल कर लाया जाएगा। इसी के साथ आपको बता दें कि घर की थीम इस बार ‘तथास टू मेरी जान वरदान ऑफ एक्सट्रा जीवन दान’ रखी गई है। यानि की कंटेस्टेंट को एलिमिनेट होने पर भी हो सकता है घर में सर्वाइव करने का एक और मौका मिले।

इसी के साथ आपको बता दें कि घर का घर का डिजाइन भी पिछले सीजन से काफी अलग और अट्रैक्टिव है। जगह-जगह जानवरों और जंगल से जुड़े डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। घर के बेडरूम में एंट्री गेट पर लोमड़ी के शेप में एक बड़ा डिज़ाइन तैयार किया गया है। वहीं खास बात तो यह है कि इस बार घर में बेडरूम के अंदर भी कुछ जानवरों की झलक दिखाई दी है।

घर में दिखेगा बड़ा पेड़ और गोरिल्ला

Bigg Boss Home Tour
Bigg Boss Home Tour (Source: Punjab Kesari)

घर के अलग-अलग हिस्सों में भी कई तरह के जानवर आपको देखने को मिलेंगे। अगर बात करें लिविंग एरिया की तो यहां पर आपको एक बड़ा पेड़ नजर आएगा, जबकि यहां की दीवारों को भी जानवरों पर बेस्ड डिजाइन से सजाया गया है। इस बार के सीजन में बाथरूम के एंट्री गेट पर आपको गोरिल्ला देखने को मिलेगा, वहीं गार्डन एरिया में एक पेड़ के चारों ओर लिपटा हुआ सांप भी आपको नजर आएगा। इसी के साथ स्विमिंग पूल भी शार्क के फॉर्मेट में तैयार किया गया है। इन सभी सजावटों के जरिए पूरे घर को जानवरों के एग्ज़िस्टेंस जैसा माहौल देने की कोशिश की गई है।

सीक्रेट रूम भी बनेगा खास

Secret Room Of Bigg Boss 20
Secret Room Of Bigg Boss 20 (Source: Punjab Kesari)

इस सीजन में घर के अंदर एक सीक्रेट रूम भी हो सकता है। बिग बॉस के इतिहास में ऐसे कमरे अक्सर गेम में अचानक ट्विस्ट और सरप्राइज लाने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। इस रूम का नाम है ‘रूम नंबर 20’ जिसके बारे में मेकर्स ने अब तक कोई जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन इस कमरे का रोल शो में काफी जरूरी हो सकता है। इसके अलावा एक 2X रूम भी शो में देखने को मिला है, जिसे देखकर ये माना जा रहा है कि शायद जो दूसरा मौका कंटेस्टेंट्स को दिया जाएगा वो इसी रूम के अंदर जाने के बाद मिलेगा।

वहीं अगर किचन की बात करें तो वो भी इस बार थोड़ा हटकर डिजाइन किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि, इस सीजन में किचन को ‘BB Food Truck’ नाम दिया जाएगा। वहीं घर का यह नया कॉन्सेप्ट भी दर्शकों के बीच अट्रेक्शन का एपीसेंटर बन सकता है।

प्रीमियर से पहले देखें घर का डिज़ाइन

Bigg Boss 20 Home Design
Bigg Boss 20 Home Design (Source: Punjab Kesari)

‘बिग बॉस 20’ के घर को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। जंगल थीम, बेडरूम, सीक्रेट रूम, स्विमिंग पूल और ‘BB Food Truck’ जैसे नए एलिमेंट्स के साथ ‘बिग बॉस 20’ का घर शो के प्रीमियर से पहले ही चर्चाओं में आ गया है। ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि होगा कि नया घर और इसके अनोखे डिजाइन कंटेस्टेंट्स के गेम और दर्शकों के एंटरटेंमेंट में कितना तड़का लगाते हैं।

Read More: Parmish Verma अपनी पत्नी को देने वाले हैं तलाक!, जानें कबसे शुरू हुई सिंगर की हरमन बरार संग रिलेशनशिप की चर्चा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।