‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिमांशी खुराना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनके किसी नए प्रोजेक्ट की नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक पुराने एक्सपीरिएंस की हो रही है। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने अपने पुराने रिश्ते के दौरान झेले गए मेंटल दबाव और धर्म से जुड़े एक्सपीरिएंस पर खुलकर बात की। हालांकि, हिमांशी ने बातचीत में किसी इंसान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी कही बातों को उनके एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ जोड़ा जा रहा है। क्योंकि दोनों का रिश्ता ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शुरू हुआ था और बाद में कई साल तक दोनों साथ रहे थे।
Himanshi Khurana Makes Allegations Regarding Religious Conversion: धर्म बदलने के लिए तैयार हो गई थीं हिमांशी
हिमांशी ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब उन पर धर्म बदलने का दबाव महसूस हुआ और वह इसके लिए तैयार तक हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें यह भी समझाया गया था कि धर्म बदलने के बाद वह अपनी धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पूजा-पाठ नहीं कर पाएंगी। इस सिचुएशन ने हिमांशी को अंदर तक झकझोर दिया था। वह अपने विश्वास, पहचान और आने वाले कल को लेकर खुद से कई सवाल करने लगी थीं।
‘धर्म बदलने से पहले चार धाम जाना है’

एक्ट्रेस ने बताया कि एक रात उनकी मेंटल सिचुएशन बेहद खराब हो गई थी। उस समय उन्हें लगा कि जैसे उनकी जिंदगी का एक अहम मोड़ सामने खड़ा है। उन्होंने मन ही मन फैसला किया कि अगर उन्हें धर्म बदलना ही पड़ा, तो उससे पहले वह चार धाम और देश के कुछ मंदिरों के दर्शन जरूर करेंगी। हिमांशी के मुताबिक, उनके मन में यह सवाल भी आया कि अगर वह किसी दूसरे धर्म की प्रार्थना करेंगी, तो उनके दिल में अपने भगवान का नाम आने से उन्हें आखिर कौन रोक सकता है। उन्होंने बताया कि उनके अंदर से अपने विश्वास से जुड़े मंत्र और ‘वाहेगुरु’ का नाम अपने आप निकलता था।
‘मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा?’

हिमांशी ने अपने अकसपीरिएंस के दौरान आए एक सवाल का भी जिक्र किया। उन्होंने सोचा कि अगर उन्होंने धर्म बदल लिया, तो मौत के बाद उनकी आखरी विदाई किस तरह होगी—उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा? एक्ट्रेस के मुताबिक, इसी सवाल ने उन्हें अपनी धार्मिक पहचान और आस्था से अपने गहरे कनेक्शन का एहसास कराया। उन्हें समझ आया कि धर्म उनके लिए सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि इमोशनल और पर्सनल विश्वास का हिस्सा है।
रिश्ते में धर्म को लेकर दबाव नहीं होना चाहिए

हिमांशी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते में किसी इंसान पर धर्म बदलने का दबाव नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि हर इंसान को अपनी आस्था और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जिंदगी जीने की आज़ादी मिलनी चाहिए।
‘बिग बॉस 13’ में शुरू हुई थी आसिम और हिमांशी की कहानी

वहीं अगर हिमांशी खुराना और उनके एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज की बात करें तो दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के घर में हुई थी। इस शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया, हालांकि 2023 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
उस समय धर्म और अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को भी उनके रिश्ते में आई परेशानियों की वजहों में शामिल बताया गया था। अब हिमांशी के इस नए खुलासे के बाद एक बार फिर उनके और आसिम रियाज के पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि हिंमाशी के इस खुलासे के बाद आखिर आसिम का इसपर क्या रिएक्शन आता है।



Download Android App
Download iOS App




