Khatron Ke Khiladi 15 Finalist: Ruhaanika OUT, अब इस धांसू खिलाड़ी की फिनाले में की सीधी Entry

Summary :

'खतरों के खिलाड़ी 15' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। सेमीफाइनल वीकेंड में जहां एक तरफ अविनाश मिश्रा ने शानदार परफॉर्म करते हुए टिकट टू फिनाले पक्का कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ सबसे छोटी कंटेस्टेंट रुहानिका धवन का सफर शो से खत्म हो गया है। आइए जानते हैं शो के लेटेस्ट अपडेट और फिनाले से जुड़ी पूरी खबर।

अगर आप भी टीवी के सबसे खतरनाक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ को रोज बड़े चाव से देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। शो अब अपने बिल्कुल आखिरी दौर में आ चुका है और हर किसी के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं कि इस बार खतरों का असली बाजीगर कौन बनेगा। पिछले एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद किसी ने इतनी जल्दी नहीं की थी। आइए, आपको बताते हैं कि पर्दे के पीछे क्या कुछ घटा है।

रुहानिका धवन का सफर हुआ खत्म, नम आंखों से हुई विदाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)

शो में जब भी किसी छोटे या प्यारे कंटेस्टेंट की बात आती है, तो टीवी की बाल कलाकार रह चुकी रुहानिका धवन का नाम सबसे ऊपर आता है। इस सीजन में उन्होंने अपनी मासूमियत के साथ-साथ हिम्मत की भी एक अलग मिसाल पेश की थी। लेकिन कहते हैं ना कि खेल का नियम है कि किसी एक को तो बाहर जाना ही होता है।

सेमीफाइनल हफ्ते में एक बड़ा और चौंकाने वाला ट्विस्ट आया, जहां कंटेस्टेंट्स को टीमों में बांटा गया था। एक टीम की कमान ऋत्विक धंजानी के हाथ में थी तो दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा कैप्टन बने थे। अनलकी साबित हुई ऋत्विक की टीम और उनकी टीम हार गई।

इसके बाद ऋत्विक की टीम से रुहानिका धवन और रूबीना दिलैक आमने-सामने आ गए एलिमिनेशन स्टंट के लिए। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ कि अंत में रूबीना ने बाजी मार ली और रुहानिका को पीछे छोड़ दिया। होस्ट रोहित शेट्टी ने भी 18 साल की उम्र में रुहानिका के जज्बे और उनकी बहादुरी की जमकर तारीफ की। फिनाले के इतने करीब आकर उनका बाहर होना वाकई फैंस के दिल को तोड़ गया है।

अविनाश मिश्रा बने सीजन 15 के पहले फाइनलिस्ट

Avinash Mishra First Finalist
Avinash Mishra First Finalist ( Source: Social Media)

एक तरफ जहां दुख का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ खुशियों की एंट्री भी हुई। टीवी के फेमस एक्टर अविनाश मिश्रा ने इस सीजन में अपनी मेहनत और डेयरिंग अंदाज से सभी का दिल जीता है। सेमीफाइनल के दिलचस्प मोड़ में अविनाश का मुकाबला दमदार खिलाड़ी करण वाही के साथ हुआ। दोनों के बीच एक बेहद खतरनाक वॉटर स्टंट रखा गया था।

अविनाश ने अपनी फुर्ती और हिम्मत दिखाते हुए इस टफ स्टंट को शानदार तरीके से पूरा किया और करण वाही को हरा दिया। इसी के साथ अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के पहले ऑफिशियल फाइनलिस्ट बन गए हैं। उन्होंने सीधे टॉप 5 में अपनी धांसू एंट्री पक्की कर ली है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

अब अगले हफ्ते होगा महामुकाबला, कौन उठाएगा ट्रॉफी?

Khatron Ke Khiladi 15
Khatron Ke Khiladi 15 ( Source: Social Media)

रोहित शेट्टी का यह सीजन दर्शकों को बांधकर रखने में पूरी तरह कामयाब रहा है। शो अब अपने आखिरी हफ्ते में एंट्री ले चुका है और अगले यानी 4 अक्टूबर को हम सबको पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा।

फिलहाल मैदान में करण वाही, ऋत्विक धंजानी, अविनाश मिश्रा, ऑरी, रूबीना दिलैक, फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल जैसे नाम बचे हुए हैं। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि अविनाश के बाद कौन-कौन से खिलाड़ी टॉप 5 की रेस में अपनी जगह पक्की करते हैं और किसके सिर पर विनर का ताज सजता है।

Read More: BB 20: सिर्फ तीन हफ्ते का सफर और खेल खत्म, Salman के शो से Isha Rikhi का पत्ता साफ, अब..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।