KSBKBT 2 12 October 2026 Spoiler Alert: Mandira का सच आया सामने, Mihir की याददाश्त को लेकर Anupam ने खोले ये बड़े राज

Summary :

'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' के लेटेस्ट एपिसोड में मदिरा का काला सच सबके सामने आ गया है। वहीं दूसरी ओर, अनुपम ने शोभिता को मिहिर की याददाश्त जाने और उसकी सच्चाई के बारे में सब कुछ बता दिया है, जिससे मुंबई से लेकर अमेरिका तक जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

टीवी के फेमस शो ‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) के लेटेस्ट एपिसोड में ऐसा जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है कि दर्शकों की सांसे थम गई हैं। शो में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं, जिससे पूरी कहानी में नया भूचाल आ गया है। आइए जानते हैं इस एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ है।

अस्पताल में मिहिर को महसूस हुई तुलसी की मौजूदगी, दामिनी ने चली बड़ी चाल

KSBKBT 2 12 October 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 12 October 2026 Spoiler Alert ( Source :Social Media)

एपिसोड की शुरुआत होती है अनुपम से, जो दूर खड़े होकर शोभिता की तस्वीरें खींचता है और सोचता है कि अब उसे कैसे आमने-सामने आकर सच का सामना करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, मुंबई के अस्पताल में मिहिर को अचानक तुलसी की मौजूदगी का अहसास होता है, लेकिन वह यह समझ नहीं पाता कि वह इंसान कौन है, जिससे उसका सिर चकराने लगता है और वह काफी परेशान हो जाता है।

दूसरी तरफ, तुलसी अपना हेल्थ चेकअप कराने डॉक्टर दामिनी के पास जाती है। डॉक्टर उसे आराम करने की सलाह देती हैं और दवाइयों की लंबी लिस्ट थमा देती हैं। तभी दामिनी की नजर अस्पताल से जा रहे मिहिर पर पड़ती है। वह तुरंत गौतम को फोन करके बताती है कि उसने शायद मिहिर को देख लिया है। गौतम फौरन अस्पताल पहुंचता है, लेकिन वहां तुलसी को तकलीफ में देखकर वह फिलहाल उस शख्स की तलाश थोड़ी देर के लिए रोक देता है।

डॉक्टर ने खोली मंदिरा की चालाकी, मिहिर को दी जा रही थीं खतरनाक गोलियां

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update ( Source: Social Media)

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब मिहिर के डॉक्टर को यह बात पता चलती है कि पिछले कई सालों से मंदिरा ही मिहिर को ऐसी दवाइयां दे रही थी जिसके कारण उसकी याददाश्त चली गई थी और उसका दिमाग सुन्न (Brain Fog) रहता था।

डॉक्टर तुरंत मिहिर को समझाते हैं कि अगर वह अपनी पुरानी जिंदगी और याददाश्त वापस पाना चाहता है, तो उसे बिना किसी देरी के तुरंत थेरेपी शुरू करनी होगी। मंदिरा का यह घटिया साज़िश सामने आने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर सच जान पाएगा।

अनुपम ने शोभिता को बताई पिछले 10 सालों की कड़वी सच्चाई

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi October 11 episode
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi October 11 Episode ( Source: Social Media)

विदेश (US) का सीन बहुत इमोशनल और चौंकाने वाला होता है। अनुपम आखिरकार शोभिता के सामने आ जाता है और उसे पिछले 10 सालों का सारा कच्चा-चिट्ठा सच-सच बता देता है। वह बताता है कि कैसे इतने सालों से मिहिर जिंदा है, लेकिन मदिरा के काले कारनामों की वजह से उसे दवाइयां देकर उसकी याददाश्त गायब रखी गई थी।

यह सुनकर शोभिता बुरी तरह चौंक जाती है और सोच में पड़ जाती है कि अगर मिहिर जिंदा था, तो अनुपम इतने सालों तक सामने क्यों नहीं आया। एपिसोड के आखिर में अनुपम शोभिता को बताता है कि मिहिर इस वक्त मुंबई में है और उसकी याददाश्त वापस लाने के लिए उन्हें तुरंत मुंबई चलना चाहिए।

Read More: Anupama 12 October 2026 Spoiler Alert: क्या Pakhi तोड़ पाएगी Ishani और Banku का..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।