KSBKBT 2 22 September 2026 Spoiler Alert: Tulsi के सामने आया Anupam का बड़ा राज? अंगूठी देखकर बढ़ा शक, अब शास्त्री नगर जाएगी Tulsi

Summary :

टीवी के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। 21 सितंबर के एपिसोड में जहां तृप्ति ने तुलसी को धमकाकर शांति निकेतन की शांति भंग करने की कोशिश की, वहीं ऋतिक और मुन्नी की वापसी ने घर में खुशियां बिखेर दीं। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब तुलसी ने अनुपम को घर में छिपते हुए पकड़ा। क्या अनुपम का राज सबके सामने आ जाएगा?

टीवी का सबसे पसंदीदा ड्रामा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से दर्शकों को स्क्रीन से बांधे हुए है। शो के ताज़ा एपिसोड में एक तरफ जहां रिश्तों में उलझनें बढ़ती दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ पुराने राज से पर्दा उठने का डर शांति निकेतन के हर कोने में साफ महसूस किया जा रहा है। तुलसी एक बार फिर अपने परिवार को बिखरने से बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई है।

तृप्ति की नई चाल से दहशत में तुलसी: क्या खुल जाएगा सालों पुराना राज?

KSBKBT 2 22 September 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 22 September 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

एपिसोड की शुरुआत बेहद स्ट्रेसफुल माहौल से होती है। तुलसी, नंदिनी को समझाती नजर आती है कि वह करण से कोई भी ऐसी बात न छुपाए या अचानक ऐसा सच न बोले जिससे परिवार पर मुसीबत आए। खासकर तब, जब समैरा की शादी की तैयारियां चल रही हों। तुलसी का मानना है कि करण सच सुने बिना ही गलतफहमी का शिकार हो सकता है।

लेकिन तभी एंट्री होती है तृप्ति की, तृप्ति सीधे तुलसी को चुनौती देती है और चेतावनी देती है कि पार्थ और नंदिनी का पुराना सच अब ज्यादा दिन नहीं छिपेगा। तृप्ति का दावा है कि शोभा और वैष्णवी को भी सच पता चल चुका है। वह तुलसी को नीचा दिखाते हुए कहती है कि बहुत जल्द करण और नंदिनी का रिश्ता टूट जाएगा और शांति निकेतन फिर से आंसुओं में डूबेगा।

शांति निकेतन में मुन्नी और ऋतिक की अचानक वापसी, घर में बिखरी खुशियां

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 written update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 written update ( Source: Social Media)

तनाव के इस माहौल के बीच शांति निकेतन में अचानक खुशियों की लहर दौड़ जाती है। ऋतिक और मुन्नी अचानक घर लौट आते हैं। मुन्नी सभी को बताती है कि उसे जल्द ही कलेक्टर अवार्ड मिलने वाला है, जिसे सुनकर पूरा परिवार झूम उठता है।

इतना ही नहीं, सिड और समैरा अपनी सगाई का वीडियो दिखाकर ऋतिक और मुन्नी का स्वागत करते हैं। मुन्नी यह भी बताती है कि उसकी जेठानी सुशीला भी शॉपिंग के सिलसिले में मुंबई आई हुई है। घर का माहौल पल भर के लिए बेहद खुशनुमा हो जाता है, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती।

तुलसी के हत्थे चढ़ा अनुपम, हाथ लगा मिहिर की अंगूठी का रहस्य

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi latest episode
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi latest Episode ( Source: Social Media)

जश्न के बीच तुलसी की नजर अचानक एक ऐसे शख्स पर पड़ती है जो छिपकर घर के अंदर झांक रहा होता है। यह कोई और नहीं बल्कि अनुपम होता है, जो अपने बेटे ऋतिक की एक झलक देखने के लिए तड़प रहा है। तुलसी तुरंत उसे पकड़ लेती है और सवालों की बौछार कर देती है कि वह इतने सालों बाद जिंदा होकर भी सबसे क्यों छिप रहा है?

तुलसी की नजर अनुपम की उंगली में पहनी हुई उस अंगूठी पर पड़ती है जिसे मिहिर हमेशा पहना करता था। यह देखकर तुलसी का शक यकीन में बदल जाता है। इससे पहले कि तुलसी उससे सच उगलवा पाती, अनुपम वहां से भागने की कोशिश करता है और मुन्नी की जेठानी सुशीला से टकरा जाता है। भागते वक्त उसका पर्स वहीं गिर जाता है। तुलसी अब ठान लेती है कि वह शास्त्री नगर मार्केट जाकर मदिरा और अनुपम के इस पूरे रहस्य का पर्दाफाश करके ही रहेगी।

Read More: Anupama 22 September 2026 Spoiler Alert: Neeta ने Anil को लगाई फटकार, क्या Prem के..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।