OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर नहीं होगी बोरियत! एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर 16 नए शो और फिल्में, जानिए कहां और कब देखें?

Summary :

इस वीकेंड ओटीटी (OTT) पर मनोरंजन का महासंग्राम शुरू होने जा रहा है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' से लेकर संजय दत्त की सस्पेंस ड्रामा 'आखिरी सवाल' और इंटरनेशनल थ्रिलर 'रीचर सीजन 4' तक, कुल 16 धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे बिंज वॉच करने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए किस प्लेटफॉर्म पर कौन सी धांसू फिल्म और शो आ रहे हैं।

अगर आप भी ओटीटी के शौकीन हैं और वीकेंड पर पॉपकॉर्न लेकर बैठने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार किसी एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 16 नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एंट्री मार रही हैं। रोमांस, एक्शन, क्राइम, सस्पेंस और देशभक्ति का ऐसा तगड़ा मसाला मिलने वाला है कि आपकी वॉचलिस्ट फुल हो जाएगी।

नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे बड़े ऐप्स पर इस हफ्ते बॉलीवुड के बड़े सितारों की फिल्मों के साथ-साथ शानदार इंटरनेशनल शो भी रिलीज हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते की सबसे बड़ी और धमाकेदार रिलीज के बारे में, जिन्हें आपको गलती से भी मिस नहीं करना चाहिए।

शाहिद-कृति की ‘कॉकटेल 2’ से लेकर संजय दत्त का सस्पेंस ड्रामा

Aakhri Sawal OTT Release This Week
Aakhri Sawal OTT Release This Week ( Source: Social Media)

इस हफ्ते बॉलीवुड का तड़का काफी जबरदस्त रहने वाला है। सबसे ज्यादा चर्चा शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की है। यह साल 2012 में आई सुपरहिट लव स्टोरी का नया और मजेदार रूप है। कहानी में शाहिद (कुणाल) और रश्मिका के रिश्ते के बीच कृति सेनन की एंट्री होती है, जिससे सिसिली की खूबसूरत वादियों में ढेर सारा ड्रामा और कन्फ्यूजन शुरू हो जाता है। यह फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

दूसरी तरफ, संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती की सस्पेंस-ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ भी 14 अगस्त को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगी। इसमें एक स्टूडेंट और प्रोफेसर के बीच की बहस कैसे पूरे देश की मीडिया में हलचल मचा देती है, यह देखना काफी मज़ा आ जाएगा।

रीचर का एक्शन और हॉरर-सस्पेंस का तगड़ा डोज

Weekend OTT releases
Weekend OTT Releases ( Source: Social Media)

अगर आपको एक्शन पसंद है, तो एलन रिचसन एक बार फिर ‘रीचर सीजन 4’ में अपने दमदार अंदाज के साथ लौट रहे हैं। प्राइम वीडियो पर जैक रीचर का यह नया मिशन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा।

वहीं सस्पेंस और हॉरर के शौकीनों के लिए लायंसगेट प्ले पर साउथ-स्टाइल मिस्ट्री फिल्म ‘आरूपी’ (Arupee) आ रही है। कहानी दो चोरों की है जो अनजाने में एक गुड़िया में बंद खतरनाक रूह को आजाद कर देते हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर रियल घटना पर बेस्ड थ्रिलर ‘अ चाइल्ड ऑफ माई ओन’ भी स्ट्रीम होने जा रही है, जो मेक्सिको के एक दिल दहला देने वाले मामले पर बनी है।

रोमांस, डॉक्यूमेंट्री और कॉमेडी का फुल ऑन एंटरटेनमेंट

Best OTT movies and series this week
Best OTT Movies and Series this week ( Source: Social Media)

अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर सिर्फ मारधाड़ और थ्रिलर का ही जलवा रहेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस वीकेंड मेकर्स हर तरह के दर्शकों का ध्यान रख रहे हैं। चाहे आपको आंखों में आंसू ला देने वाला फैमिली ड्रामा पसंद हो, खेल के मैदान की इनसाइड स्टोरी देखनी हो या फिर दोस्तों के साथ बैठकर ठहाके लगाने हों, नेटफ्लिक्स पर हर मूड के लिए बहुत कुछ खास आ रहा है।

  1. डोंट से Good Luck

    Don't Say Good Luck
    Don’t Say Good Luck ( Source: Social Media)

    अगर आपको इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। कहानी सोफी बिरेनबाम नाम की एक यंग लड़की (सोफी का रोल सनी सैंडलर ने निभाया है) के इर्द-गिर्द घूमती है। सोफी अपने स्कूल के एक बड़े नाटक ‘वेट्रेस’ में मेन रोल पाने की तैयारी कर रही है और बेहद खुश है। लेकिन उसकी यह खुशी तब अचानक गम में बदल जाती है, जब उसकी माँ एलिजाबेथ (मेलानी लिन्स्की) को पता चलता है कि उनका कैंसर दोबारा लौट आया है।

    अब सोफी की जिंदगी एक दम से बदल जाती है। एक तरफ उसे अपने नाटक की तैयारी करनी है, तो दूसरी तरफ घर की ज़िम्मेदारियाँ संभालनी हैं। इसी बीच उसकी लाइफ में एक नया प्यार भी दस्तक देता है। अपनी माँ की बीमारी के दर्द और अपनी सपनों की दुनिया के बीच फँसी सोफी कैसे सब कुछ संभालती है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है। यह इमोशनल ड्रामा 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

  2. मोरिन्हो (Mourinho)

    Mourinho Movie OTT release
    Mourinho Movie OTT Release ( Source: Social Media)

    फुटबॉल फैंस के लिए इस हफ्ते नेटफ्लिक्स एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है। यह 3 पार्ट्स की एक जबरदस्त डॉक्यू-सीरीज है, जो दुनिया के महानतम फुटबॉल कोच में से एक जोस मोरिन्हो की लाइफ और उनके शानदार करियर पर बनी है।

    इस सीरीज की शुरुआत 2004 की उस ऐतिहासिक जीत से होती है, जब मोरिन्हो ने FC पोर्टो टीम को चैंपियंस लीग का जीत दिलाई थी। इसके बाद चेल्सी, इंटर मिलान, रियल मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड, टोटेनहम, रोमा और फेनरबाहचे जैसी दुनिया की सबसे बड़ी टीमों के साथ उनके सफर को बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है।

    इस डॉक्यू-सीरीज को बनने में पूरे दो साल का वक्त लगा है। इसमें फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े लेजेंड्स जैसे- सर एलेक्स फर्ग्यूसन, जॉन टेरी, इकर कैसिलास, डिडिएर ड्रोग्बा, ज्लाटन इब्राहिमोविच और फ्रैंक लैम्पार्ड के खास इंटरव्यूज और अनसुने किस्से शामिल हैं। खेल के शौकीनों के लिए यह शो 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है।

  3. माई बेस्ट फ्रेंड, हिज गर्लफ्रेंड एंड मी

    My Best Friend, His Girlfriend and Me
    My Best Friend, His Girlfriend and Me ( Source: Social Media)

    अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी और दोस्तों के बीच की मस्ती देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट वीकेंड वॉच साबित होगी। कहानी दो जिगरी दोस्तों ओली और मात्जे की है, जिनकी पक्की दोस्ती में तब भूचाल आता है जब मात्जे की लाइफ में रेबेका नाम की लड़की की एंट्री होती है। मात्जे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिजी हो जाता है और ओली खुद को अकेला महसूस करने लगता है।

    अपने दोस्त को वापस पाने के लिए ओली अपने एक और साथी श्मिट्टी के साथ मिलकर एक प्लान बनाता है। दोनों मिलकर मात्जे और रेबेका के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश करते हैं। इस चक्कर में ऐसी मजेदार गलतफहमियाँ और उलझनें पैदा होती हैं कि हँसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। प्यार, जलन और दोस्ती के इम्तिहान की यह कॉमेडी फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

    Read More: Seher Hone Ko Hai 12 August Spoiler Alert: अस्पताल में Mahid की ये अनोखी हरकत देख..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।