सलमान खान लंबे समय से टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। ‘बिग बॉस’ के अलावा उन्होंने रियलिटी शो ‘10 का दम’ को भी होस्ट किया है। यह शो पहली बार 2008 में टेलीकास्ट हुआ था और करीब एक दशक बाद 2018 में इसकी वापसी हुई। दर्शकों ने सलमान के इस अंदाज को खूब पसंद किया था। सलमान के लिए ‘10 का दम’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि उनके करियर और पब्लिक इमेज से भी जुड़ा एक अहम पड़ाव रहा। हम इस शो की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में बिग बॉस ‘वीकेंड का वार’ के दौरान भाईजान ने बताया कि इस शो ने लोगों के सामने उनकी एक अलग इमेज पेश करने में अहम रोल निभाया।
Salman Khan Story On Bigg Boss 20: फिल्मों के बाद बनी थी नेगेटिव इमेज
LATEST: #SalmanKhan talking at #BiggBoss20 Wkv about his life phase during negativity and how he hosted Dus Ka Dum
It’s about what kind of person you’re, just believe in yourself and don’t fear, be confident for the right thing.
True motivation @BeingSalmanKhan ❤️ https://t.co/z3Koan8Be3
— 𝚂𝚊𝚗𝚊𝚢𝚊 (@beingSanii) October 3, 2026
सलमान खान ने बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ लगातार मीडिया की सुर्खियों में रही। उनके रिश्तों, फिल्मों और कानूनी मामलों को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें फैलती रहीं। एक्टर के मुताबिक, उस दौर में जब वह अखबार पढ़ते या टीवी देखते थे। तो अक्सर उनके बारे में नेगेटिव खबरें ही नजर आती थीं। ऐसे माहौल में जब उन्हें ‘10 का दम’ ऑफर हुआ, तो वह शुरुआत में शो करने को लेकर कन्फ्यूज़न में थे।
पिता सलीम खान ने दी थी खास सलाह

सलमान ने बताया कि उन्होंने इस कन्फ्यूज़न के बीच अपने पिता और पॉपुलर राइटर सलीम खान से सलाह ली। सलीम खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है। सलमान के हां कहने पर उनके पिता ने उन्हें शो करने की सलाह दी। सलीम खान ने सलमान से कहा कि अगर उन्हें अपनी परवरिश और संस्कारों पर विश्वास है, तो उन्हें ‘10 का दम’ जरूर करना चाहिए और कैमरे के सामने भी वही रहना चाहिए जैसे वह असल जिंदगी में हैं।
एक एपिसोड ने बदली लोगों की सोच

सलमान खान के मुताबिक, ‘10 का दम’ के टेलीकास्ट होने के बाद लोगों को उनके पर्सनैलिटी का एक अलग पहलू देखने को मिला। दर्शकों ने उन्हें सिर्फ फिल्मों में निभाए किरदारों के जरिए नहीं, बल्कि एक रियलिटी शो के जरिए एक इंसान के तौर पर भी जानना शुरू किया।
एक्टर ने इस बदलाव की तुलना अमिताभ बच्चन से भी की। उन्होंने बताया कि जिस तरह दर्शकों के बीच अमिताभ बच्चन की पहचान फिल्मों के साथ-साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से भी मजबूत हुई, उसी तरह ‘10 का दम’ ने उनके लिए भी एक अलग कनेक्शन बनाया।
उतार-चढ़ाव के बावजूद आगे बढ़ते रहे सलमान

सलमान ने ये भी एक्सेप्ट किया कि उनकी जिंदगी में इसके बाद भी कई उतार-चढ़ाव आते रहे। हालांकि, उन्होंने हर सिचुएशन का सामना किया और आगे बढ़ते रहे। सलमान खान आज टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी मजबूत मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। ‘10 का दम’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो ने उनके फैंस के साथ उनके जुड़ाव को और मजबूत करने में अहम रोल निभाया है।


Download Android App
Download iOS App




