ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सालों तक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं। ऐसी ही एक वेब सीरीज है ‘पंचायत’, जिसने अपनी सादगी, शानदार कहानी और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। करीब छह साल पहले शुरू हुई यह सीरीज आज भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है।
Most Lovable Web Series In India: कॉमेडी और इमोशन का शानदार मेल

‘पंचायत’ एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसमें गांव की जिंदगी को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। इसके अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और कुल 32 एपिसोड दर्शकों के सामने आ चुके हैं। हर सीजन को शानदार रिएक्शन मिला है और अब फैंस इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दमदार स्टारकास्ट ने बनाई खास पहचान

इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सानविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकार लीड रोल्स में नजर आए हैं। वहीं खास बात तो यह है कि इसमें कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है, फिर भी अपने दमदार अभिनय और मजबूत कहानी की वजह से यह भारत की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में शामिल हो चुकी है।
चार सीजन, 32 एपिसोड
‘पंचायत’ प्राइम वीडियो पर एवेलेबल है। इसका पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा 2022 में आया। तीसरा सीजन 2024 और चौथा 2025 में रिलीज किया गया। चारों सीजन में 8-8 एपिसोड हैं। अब दर्शकों की निगाहें पांचवें सीजन पर टिकी हैं, हालांकि इसकी रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं हुआ है।
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी फुलेरा नाम के एक गांव और वहां के लोगों के जीवन पर बेस्ड है। इसमें एक युवा सचिव की कहानी दिखाई गई है, जिसकी पोस्टिंग गांव में होती है। धीरे-धीरे वह गांव के सरपंच, उनके परिवार और स्थानीय लोगों से जुड़ जाता है। गांव की राजनीति, चुनाव, रिश्तों और रोजमर्रा की घटनाओं को मज़ाक और इमोशन्स के साथ पेश किया गया है, जो इस सीरीज को बेहद खास बनाता है।
Read More: सच्ची घटना पर बनी इस Web Series ने मचाई थी सनसनी, Climax देख हिल जाएगा आपका भी दिमाग


Download Android App
Download iOS App




