ओटीटी की दुनिया में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं, जिन्होंने अपनी कहानी और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लेकिन एक सीरीज ऐसी भी है, जिसने रिलीज होते ही खूब चर्चा बटोरी और सच्ची घटना को पर्दे पर इतनी शानदार तरीके से दिखाया कि हर कोई इसका दीवाना हो गया। इस सीरीज ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि इसके लीड एक्टर को भी रातोंरात पॉपुलर बना दिया।
कौन-सी है यह वेब सीरीज?

जी हां, हम बात कर रहे हैं सोनी लिव की चर्चित वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ की, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने किया है। यह सीरीज भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार घोटालों में से एक की कहानी पर बेस्ड है। सीरीज में एक्टर प्रतीक गांधी ने लीड रोल निभाया है और उन्होंने स्टॉक मार्केट के मशहूर ब्रोकर हर्षद मेहता के किरदार को बेहद शानदार तरीके से स्क्रीन पर दर्शाया है।
शानदार कलाकारों से सजी है सीरीज

प्रतीक गांधी के अलावा इस सीरीज में श्रेया धन्वंतरी, हेमंत खेर और शादाब खान जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी 1990 के दशक में हुए उस बड़े फाइनेंशियल घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने पूरे देश के फाइनेंशियल ढांचे को हिलाकर रख दिया था।
IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग

साल 2020 में रिलीज हुई ‘स्कैम 1992’ ने आते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया था। दर्शकों और फैंस से इसे जबरदस्त रिएक्शन भी मिले थे। IMDb पर इस सीरीज को 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को भी दिखाती है।
स्ट्रगल से सफलता और फिर विवादों तक का सफर

सीरीज की कहानी हर्षद मेहता के शुरुआती स्ट्रगल से शुरू होती है। फाइनेंशियल परेशानियों से जूझ रहे परिवार से आने वाले हर्षद ने शेयर बाजार की दुनिया में कदम रखा और अपनी समझ व प्लानिंग के दम पर तेजी से सफलता हासिल की। इसके बाद धीरे-धीरे वह शेयर बाजार की दुनिया का बड़ा नाम बन गया और बैंकिंग सिस्टम व मनी मार्केट में उसकी पकड़ मजबूत होती गई। लेकिन इसके बाद एक पत्रकार की जांच से कई ऐसे राज सामने आए, जिन्होंने पूरे देश को चौंका दिया।
हर एपिसोड में दिखता है जबरदस्त रोमांच

सच्ची घटना पर बेस्ड यह सीरीज अपनी मजबूत कहानी, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन निर्देशन की वजह से दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है। इसके हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और रोमांच देखने को मिलता है, जिसकी वजह से यह आज भी भारत की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में शामिल है।
Read More: आपको हैरान कर देगी जासूसी और हैकिंग की दुनिया दिखाने वाली ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, जानें क्यों?



Download Android App
Download iOS App




