आपको हैरान कर देगी जासूसी और हैकिंग की दुनिया दिखाने वाली ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, जानें क्यों?

Summary :

ओटीटी की स्पाई-थ्रिलर सीरीज तेहरान जासूसी, हैकिंग और सस्पेंस से भरपूर कहानी पेश करती है, जिसने 49वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब जीता था। सीरीज की कहानी मोसाद की हैकर तामार राबिनयान के खतरनाक गुप्त मिशनों पर आधारित है। तीन सीजन्स में साइबर वॉर, अंडरकवर ऑपरेशन और दमदार ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

अगर आपको जासूसी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और मिस्ट्री से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो आप ओटीटी पर मौजूद एक शानदार स्पाई-थ्रिलर सीरीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और इसके सीक्वल को पसंद करने वाले फैंस को यह सीरीज काफी पसंद आ सकती है। एक खतरनाक महिला हैकर की कहानी पर बेस्ड यह शो शुरुआत से लेकर आखिरी एपिसोड तक दर्शकों को बांधे रखता है।

Tehran Web Series: एमी अवॉर्ड जीत चुकी है सीरीज

Emmy Award Winner Series
Emmy Award Winner Series (Source: Google)

यह वेब सीरीज ‘तेहरान’ (Tehran) है, जो अपनी दमदार कहानी और शानदार प्रेजेंटेशन के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हुई है। इस सीरीज ने 49वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड भी हासिल किया था। इसकी कहानी, निर्देशन और जासूसी की दुनिया को दिखाने के अंदाज की काफी तारीफ की गई है।

मोसाद एजेंट तामार का खतरनाक मिशन

Story Of Tehran
Story Of Tehran (Source: Google)

सीरीज की कहानी तामार राबिनयान नाम की एक बेहतरीन कंप्यूटर हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है। तामार इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करती है और उसे ईरान के परमाणु रिएक्टर को निष्क्रिय करने के एक बेहद सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है। ईरान में जन्मी और इजरायल में पली-बढ़ी तामार अपने मिशन के दौरान दुश्मन देश में घुसकर कई मुश्किल सिचुएशन का सामना करती है।

कोड और तकनीक से लड़ी जाती है जंग

Action Packed Web Series
Action Packed Web Series (Source: Google)

इस सीरीज की खास बात यह है कि इसे सिर्फ हथियारों और एक्शन पर निर्भर नहीं किया गया है। यहां असली मुकाबला तकनीक, हैकिंग, साइबर जासूसी और कंप्यूटर कोड के जरिए दिखाया गया है। शो यह दिखाता है कि डिजिटल दुनिया में एक छोटा सा कोड भी बड़े लेवल पर तबाही या बदलाव ला सकता है।

हॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया रोमांच

Hollywood Stars In Tehran
Hollywood Stars In Tehran (Source: Google)

सीरीज के आगे के सीजन्स में कई बड़े हॉलीवुड कलाकारों की एंट्री ने इसे और खास बना दिया है। दूसरे सीजन में मशहूर एक्ट्रेस ग्लेन क्लोज नजर आती हैं, जबकि तीसरे सीजन में दिग्गज एक्टर ह्यूग लॉरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब तक इस स्पाई थ्रिलर के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, पहले सीजन में तामार तेहरान में अंडरकवर मिशन पर जाती है, जहां उसे दुश्मनों के बीच रहकर अपना काम पूरा करना होता है। दूसरे सीजन में वह एक फंसे हुए पायलट को बचाने के मिशन में शामिल होती है। वहीं तीसरे सीजन में कहानी और भी रोमांचक हो जाती है, जब तामार को अपनी ही एजेंसी से अलग होकर अपनी जान बचाने और नए खतरे का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

अगर कुल मिलाकर बात करें तो, तेहरान एक ऐसी सीरीज है जिसमें जासूसी, साइबर वॉर और सस्पेंस का शानदार मिक्सचर देखने को मिलता है।

Read More: Netflix पर इस हफ्ते होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, एक्शन से लेकर ड्रामा तक कई नई फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं