अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए कई नई रिलीज लेकर आ रहा है। 4 से 9 अगस्त के बीच प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होंगी, जिनमें एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और देशभक्ति से जुड़ी कहानियां शामिल हैं।
Netflix Upcoming Film And Web Series: Netflix पर नई रिलीज की भरमार

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को मनोरंजन के कई नए ऑप्शन मिलने वाले हैं। चाहे आपको रोमांटिक ड्रामा पसंद हो या फिर देशभक्ति से जुड़ी कहानियां, प्लेटफॉर्म पर हर तरह के कंटेंट का तड़का देखने को मिलेगा।
‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ सीजन 3

पॉपुलर सीरीज ‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ का तीसरा सीजन 6 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। रिश्तों की जटिलताओं, भावनाओं और पारिवारिक उतार-चढ़ाव पर बेस्ड यह सीरीज अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे।
‘ऑपरेशन सफेद सागर’

कारगिल युद्ध 1999 की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को रिलीज होगी। प्राजक्ता कोली और मिहिर आहूजा स्टारर यह फिल्म भारतीय वायु सेना के एक चुनौतीपूर्ण मिशन और जवानों की बहादुरी की कहानी को दर्शाती है।
‘मैं वापस आऊंगा’

थिएटर में दर्शकों की तारीफ हासिल करने के बाद फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी पर बनी एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें बिछड़ने और उम्मीदों की कहानी दिखाई गई है।
घर बैठे मिलेगा भरपूर मनोरंजन

जो दर्शक सिनेमाघरों की बजाय घर पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, उनके लिए नेटफ्लिक्स का यह हफ्ता शानदार रहने वाला है। देशभक्ति, रोमांस, फैमिली ड्रामा और इमोशनल कहानियों से भरपूर ये रिलीज दर्शकों के वीकेंड को खास बना सकती हैं।
Read More: ‘Musafir Cafe’ Review: प्यार, सपनों और रिश्तों की सिंपल कहानी, जानें कैसी है सीरिज़?


Download Android App
Download iOS App




